
बाड़मेर (Barmer) शहर के सेवा सदन बाड़मेर में एकल नारी शक्ति संस्थान के तत्वाधान में एकल महिला नेतृत्व करता प्रशिक्षण आयोजित किया गया दो दिवसीय इस प्रशिक्षण में बाड़मेर क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायत महाबार गेहूं सामोलियो की ढाणी नेहरू नगर जालीपा की करीबन 35 कमेटी सदस्यों ने भाग लिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एकल महिलाओं को संगठन के महत्व की जानकारी देना समस्याओं के समाधान निकालना ग्राम सभा में उनकी भूमिका और जिम्मेदारी को समझाना था। प्रशिक्षण के दौरान एकल नारी शक्ति संस्थान से पवन उधानी द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य कमेटी सदस्यों की जिम्मेदारी की जानकारी दी पंचायत समिति से बाड़मेर के सहायक विकास अधिकारी ओम प्रकाश जांगिड़ जी द्वारा पेंशन योजना आवास शौचालय योजना की विस्तार से जानकारी दी की किस प्रकार इसका लाभ ले सकते हैं महिलाओं ने आवास नरेगा ना मिलने की समस्या रखी जिसे समाधान भी बताया गया उसके बाद महिला थाना बाड़मेर और महिला सलाह सुरक्षा केंद्र का महिलाओं को विजिट करवाया ताकि थाने से हो रहे डर को खत्म किया जा सके व उपस्थित काउंसलर शोभा जी गोड द्वारा महिलाओं को किस प्रकार केंद्र से सहायता उपलब्ध होती है और हिंसा को किस प्रकार कम कर सकते हैं इसकी जानकारी से अवगत कराया गया प्रशिक्षण में आई सदस्यों द्वारा बताया गया कि हमारे गांव में अभी भी नरेगा का कार्य एकल महिलाओं को उपलब्ध नहीं है जो बुजुर्ग महिलाएं हैं उन्हें कार्य पर नहीं लगाया जाता है पानी की काफी समस्याएं हैं। प्रशिक्षण में आयी संस्थान से पूनम तिवारी द्वारा संगठन के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि हमारी समस्याओं को हम एक दूसरे की मदद से समाधान कर सकते हैं लोहावट से आई रूपा चौधरी द्वारा कमेटी सदस्यों की जिम्मेदारी से अवगत कराया गया पप्पू देवी द्वारा ग्राम सभा मैं भागीदारी और महत्व के बारे में जानकारी दी गई रात्रि सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रशिक्षण में आयी सदस्यों सीताबाई गंगाबाई शांतिबाई मटका बाई मैं भी अपने विचार रखें और आगे किस प्रकार संगठन को मजबूत कर हमारी समस्याओं का हल निकाल सकते हैं इस पर चर्चा कर आगे की योजना की गई प्रशिक्षण का संचालन रूपा चौधरी द्वारा किया गया। अंत में प्रशिक्षण का मूल्यांकन किया गया सदस्यों ने बताया कि हमें इस तरह के प्रशिक्षण से काफी जानकारी सीखने को मिली अब हम अपनी सारी योजनाओं का ईमित्र पर जाकर लाभ ले सकते हैं और हमारे जुड़े विभागों में जाकर के हमारे सारे कार्य करवा सकते हैं सभी को अंत में धन्यवाद प्रेषित किया गया।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
