
भीलवाड़ा (Bhilwara) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा द्वारा बिलिया खुर्द स्थित आरम्भ सेवा संस्थान नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। और उपस्थित लोगो को नशे के दुष्प्रभावों और उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए विशेष जागरूकता एवं संवेदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सारांश चतुर्वेदी, डिप्टी चीफ लीगल एड डिपार्टमेंट, सेशन कोर्ट उषा शर्मा, असिस्टेंट लीगल ऐड पैर लीगल विलियंटर फारुख पठान सालेह, बी विधि विद्यार्थियों द्वारा वार्ता की गई। संस्थान के संचालक विशाल खंडेलवाल एवं स्टाफ सुमित शर्मा, कुलदीप अग्रवाल, अब्दुल पठान ने कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था की। सभी पेशेंट ने संस्थान द्वारा दी जा रही सेवा से संतुष्ट होना बताया है, संस्थान मे सारी व्यवस्था सही पाई गयी। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य नशाखोरों के उपचार, वहां की सुविधाओं, और इलाजरत व्यक्तियों के कानूनी अधिकारों व विधिक सहायता के बारे में जानकारी देना था, ताकि वे स्वस्थ जीवन जी सकें।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल
