
भीलवाड़ा (Bhilwara) महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के संघटक कृषि महाविद्यालय सुवाणा, भीलवाड़ा मैं राष्ट्रीय सेवा योजना का 7 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 12 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित किया गया। शिविर के समापन के दौरान राष्ट्रीय शिविर योजना के प्रभारी अधिकारी डॉ. रामावतार के दिशा निर्देशन में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में अरिहन्त चिकित्सालय एवं अनुसंधान, जैन श्वैताम्बर सोश्यल ग्रुप मेवाड़ भीलवाडा के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं एवं जैन सोश्यल ग्रुप के सदस्यों ने 29 यूनिट रक्तदान किया। शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एलएल पंवार ने सभी सुविधाएं उपलब्ध करवायी। विशेष शिविर के दौरान कृषि महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंस्वकों के लिए योग व प्राणायाम सत्र आयोजित किये गये। इसके तहत स्वस्थ रहने का मूलमंत्र योग व प्राणायाम को बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना के गांव धूंमड़ास में पक्षियों के लिए परिण्डे बांधे गये एवं वृक्षारोपण किया गया, जिसमें किसानों, महिलाओं एवं ग्रामीण युवाओं ने भाग लिया। शिविर के समापन में डॉ. प्रकाश पंवार, डॉ. किशन जीनगर, कमल किशोर, आशीष मीणा, हरनाथ सिंह कोठारी, रामप्रसाद जाट, सुनीता मीणा मौजूद रहे। शिविर के समापन के अवसर पर राष्ट्रीय शिविर योजना के प्रभारी अधिकारी डॉ. रामावतार ने सभी छात्र-छात्राओं एवं जैन साोश्यल ग्रुप के संदीप चण्डालिया का आभार व्यक्त किया जिन्होनें सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह् भेंट किया।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल
