
इस वैलेंटाइन, प्यार के साथ डर का भी हुआ सामना, क्योंकि बेजॉय नाम्बियार की तू या मैं (Tu Yaa Main) बन चुकी है अल्टीमेट डेट-फ्राइट एक्सपीरियंस — उन कपल्स के लिए परफेक्ट जो रोमांस से आगे बढ़कर थ्रिल चाहते हैं। किलर ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और एक खौफ़नाक मगरमच्छ के ख़तरे के साथ, यह न्यू-एज सर्वाइवल थ्रिलर दर्शकों को पूरी तरह जकड़ चुकी है और मणि रत्नम, करण जौहर और ज़ोया अख्तर जैसे फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों द्वारा इसे ज़रूर देखने लायक थिएट्रिकल एक्सपीरियंस बताया जा रहा है।
और अब, एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, PVR ने आपके मंगलवार को और भी रोमांचक बनाने के लिए एक खास ऑफर का ऐलान किया है — टिकट्स की शुरुआती कीमत सिर्फ़ ₹92, सिनेमा और सिनेप्रेमियों के जश्न के तौर पर। अपने नज़दीकी थिएटर में जाएं और अभी टिकट बुक करें, सिर्फ़ ₹92 से। नियम और शर्तें लागू।
बेजॉय नाम्बियार द्वारा निर्देशित, तू या मैं का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने Colour Yellow के बैनर तले किया है, साथ ही विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली (Bhanushali Studios Limited) भी सह-निर्माता हैं। यह फिल्म आज की युवा पीढ़ी से सीधे जुड़ती है, जहां रॉ इमोशन और एज-ऑफ-द-सीट स्टोरीटेलिंग का शानदार मेल है, और यह फिलहाल आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में चल रही है।
