
राजसमन्द (Rajsamand) देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस के परिणाम में आलोक उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 12 के छात्र दिव्यांशु साहू, यश पालीवाल व कुलदीप शर्मा का चयन हुआ ।निदेशक डॉ प्रदीप कुमावत, प्रशासक मनोज कुमावत, प्राचार्य ललित गोस्वामी व सहायक प्रशासक ध्रुव कुमावत ने तीनों छात्रों व उनके परिजनों को इस सफलता हेतु बधाई और शुभकामना दी ।उल्लेखनीय है कि तीनों छात्र अभी विद्यालय में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी है और इसी वर्ष 17 फरवरी 2026 से प्रारम्भ हुई बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे* । प्राचार्य ललित गोस्वामी ने बताया कि दिव्यांशु साहू ने 98.92, यश पालीवाल ने 97.34 व कुलदीप शर्मा ने 83.39 परसेंटाइल अंकों के साथ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जेईई मेंस के पहले लेवल की परीक्षा उत्तीर्ण की । समय का सही सदुपयोग करने वाले तीनों छात्रों ने कहा कि उन्होंने विद्यालय में अध्ययन करते हुए अपने टीचर व सेल्फ स्टडी के माध्यम से प्रतिदिन 6 से 7 घंटे नियमित अध्ययन किया । जी मैंस में अच्छे रिजल्ट की उम्मीद थी जो अपेक्षा के अनुरूप रहा । इस सफलता के बाद छात्र दिव्यांशु साहू, यश पालीवाल व कुलदीप शर्मा ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सफल होने के लिए अपनी तैयारी आरम्भ कर दी ।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
