
बाड़मेर (Barmer) माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आज अजिताभ आचार्य, जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाड़मेर तथा कृष्णा गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेखों, परामर्श सेवाओं, विधिक सहायता, चिकित्सा सहयोग एवं महिलाओं को प्रदान की जा रही अन्य सहायता व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने केंद्र में उपस्थित कार्मिकों से संवाद कर पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को एक ही स्थान पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध न्याय एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी चर्चा की गई।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
