
राजसमंद (Rajsamand) मोहीकस्बे में सोमवार को शिवरात्रि के पावन अवसर पर चोमुखा महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप सरपंच दिग्विजय सिंह भाटी ने विधिविधान के साथ मंदिर शिखर पर ध्वज चढ़ाया।ध्वजारोहण से पूर्व मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना कर आरती की गई। आरती के पश्चात गांव के प्रमुख नागरिक दिग्विजय सिंह भाटी, प्यारेलाल खटीक, बालूराम कीर, सुरेशचंद्र कीर, अरुण सिंह, मदनलाल खटीक एवं अर्जुनलाल की उपस्थिति में पंडित राधेश्याम वैष्णव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। मंत्रोच्चार के पश्चात विधिवत ध्वज चढ़ाया गया।ध्वजारोहण के बाद भगवान शिव को 101 क्विंटल प्रसाद का भोग अर्पित किया गया। तत्पश्चात यह प्रसाद श्रद्धालु ग्रामीणों में वितरित किया गया। इससे पहले रात्रि जागरण के दौरान भगवान भोलेनाथ के भजनों की प्रस्तुतियों के साथ नृत्य गायन किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही और वातावरण भक्तिमय बना रहा।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
