
भीलवाड़ा (Bhilwara) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता दिग्विजय सिंह शनिवार को भीलवाड़ा पहुंचे। यहां जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्व शिवचरण माथुर की 100वीं जयंती पर गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी कांग्रेसजनों ने शिवचरण माथुर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्व. माथुर के जनसेवा के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्चे अर्थों में जननेता बताया। जिलाध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने बताया कि स्व.शिवचरण माथुर का जीवन संघर्ष, सेवा और सिद्धांतों की मिसाल है। उनके आदर्श आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। कार्यक्रम में देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट, धर्मेंद्र पारीक, अनिल राठी, मोहम्मद हारून रंगरेज, मेवाराम खोईवाल, निसार सिलावट, सुरेश बंब, सत्यवीर सिंह राठौड़, निशांत दूत सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल
