
सोजत रोड (Sojat Road) नगर पालिका पर 13 लाख का बिजली बिल बकाया, डिस्कॉम ने दिए कनेक्शन काटने के निर्देशसोजत रोड नगर पालिका पर अक्टूबर 2024 से करीब 13 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। वही क्षेत्र की ग्राम पंचायत बगड़ी नगर,कंटालिया,मुसालिया व हरियामाली पर भी लगभग 10 लाख रुपये की बकाया राशि चल रही है।बुधवार को जोधपुर डिस्कॉम के एक्सईएन भगवान सहाय मीणा ने सियाट स्थित डिस्कॉम कार्यालय में बैठक आयोजित की। बैठक में एईएन जितेन्द्र माथुर, जेईएन भरत सिंह चारण एवं अनिल प्रजापत मौजूद रहे। एक्सईएन ने बकाया राशि जमा नहीं करवाने वाली नगर पालिका व ग्राम पंचायतों सहित अन्य उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश दिए।इस दौरान अकाउंटेंट शिल्पा डागा भी उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट – बाबूलाल पंवार
