
राजसमंद (Rajsamand) बी एन पीजी गर्ल्स कॉलेज की सीनियर अंडर ऑफिसर संजु कुमारी जाट और कैडेट कोमल प्रजापत के आर डी सी रिपब्लिक डे कैंप से लौटने पर कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया। महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. डॉ. अपर्णा शर्मा ने कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. विनीता पालीवाल ने कैडेट्स को उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में दोनों कैडेट्स ने आरडीसी में भाग लेकर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीनियर अंडर ऑफिसर संजु कुमारी जाट और कैडेट कोमल प्रजापत दोनों ने अपना अपना अनुभव साझा करते हुए आने वाली पीढ़ी का भी मार्गदर्शन किया । कॉलेज उपप्राचार्य डॉ. इंदर सिंह राठौड़ ने बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा निरंतर मेहनत करते रहने का संदेश दिया। उनकी उपलब्धि से अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। सभी कैडेट्स ने स्वागत समारोह में पुष्पमाला पहनाकर तथा तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ. संगीता मालपानी डॉ. संपत लाल रेगर डॉ. कमलेश पालीवाल डॉ. सुरेंद्र सिंह चुंडावत, श्वेता गगड़, मनीषा व्यास,ऐश्वर्या व्यास, अनीता जोशी, महिपाल सिंह झाला ,शिव चरण सिंह राणावत , भारत सिंह झाला , विनयदीप चुंडावत, मौजूद थे एवं इन्होंने दोनों कैडेट्स की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।महाविद्यालय स्टाफ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और देशभक्ति की भावना से वे आगे भी नए मुकाम हासिल करेंगी।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
