
सोजत (Sojat) की प्रसिद्ध गायिका वीणा गुप्ता का नया फागुनी मारवाड़ी सॉन्ग यूट्यूब चैनल पर शीघ्र ही जारी होगा।गायिका वीणा गुप्ता ने बताया कि उनका नया सॉन्ग फागुन महिने का शानदार देसी मारवाड़ी फागुन सॉन्ग अरे चांदनी सूरत मारी साजन बिन कुण निरखेरे नया सॉन्ग शीघ्र ही रिलीज होगा। प्रेम रूप म्यूजिक ग्रुप यूट्यूब चैनल पर यह नया सॉन्ग शीघ्र ही जारी किया जाएगा।गायिका वीणा गुप्ता का लंबे समय बाद यह नया सॉन्ग फागुन का मारवाड़ी गीत आ रहा है। गायिका वीणा गुप्ता ने इससे पहले भी अपनी स्वर लहरियों से कई मधुर गीतों को गाया है।
रिपोर्ट – बाबूलाल पंवार
