
राजसमन्द (Rajsamand) आलोक स्कूल राजसमन्द के महाराणा प्रताप सभागार में कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों के मंगलकामना का प्रतीक शुभकामना गुड़ लक मंगलोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया । मंगलोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ कक्षा 12 साइंस,कॉमर्स व आर्ट्स के प्रतिनिधि विद्यार्थियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया । इस अवसर पर कार्यक्रम में, प्रशासक मनोज कुमावत, प्राचार्य ललित गोस्वामी, सहायक प्रशासक – ध्रुव कुमावत विद्या कुमावत,एकेडमिक काउंसलर पुरवाई कुमावत उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में कक्षा 11 साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स के विद्यार्थियों ने अपने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी । मंगलोत्सव कार्यक्रम का सबसे आकर्षण अवॉर्ड ज्यूरी द्वारा घोषित आलोक कुलदीप शर्मा व मंगलोत्सव ध्रुव लखारा , आलोक सुश्री मंशा कौशिक व मंगलोत्सव कुसुम सीरवी को अवार्ड प्रदान किया गया । । इस बीच कक्षा 12 कॉमर्स, साइंस व आर्ट्स के प्रतिनिधि छात्रों को प्रशासक मनोज कुमावत, प्राचार्य ललित गोस्वामी, सहायक प्रशासक ध्रुव कुमावत ने श्री फल प्रदान कर शुभकामना दी । निदेशक डॉ प्रदीप कुमावत ने अपने संदेश में बच्चों को मन की बात में स्टूडेंट्स को आगामी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ सफलता प्राप्त करने की शुभकामना दी व कहा कि हर विद्यार्थी को सफलता प्राप्त करने के बाद अच्छे पद पर कार्य करते हुए हमेशा परोपकार की भावना से काम करना चाहिए । दूसरों के हित के लिए जो आगे रहता है वही मानवता का धर्म निभाता है । अप्प दीपो भवः मंत्र से प्रेरणा लेकर अपनी अंतरात्मा का प्रकाश स्वयं बने और बाहर के अंधियारा में प्रकाश का भाव बने । स्वयं प्रकाशित होकर किया गया कार्य राष्ट्र भाव से किया कार्य कहलाता है । विद्यालय जीवन से निकलने के बाद आगे के जीवन हेतु हर प्रकार के संघर्ष के लिए तैयार रहना है । आजकल के इस प्रतियोगी वातावरण में शिक्षा किताबो पर आधारित हो गई है किंतु इससे मूल्यों की प्रमुखता गौण हो गई है । हमें इस स्थिति का समय रहते आंकलन कर निराकरण कर लेना चाहिए । शिक्षा, समाज, संस्कार, अनुशासन, सहयोग, सेवा व कर्तव्यबोध जैसे गुणों के बल पर अपना विद्यार्थी जीवन जीकर आगे के जीवन की चुनोतियों का सामना करने के लिए तैयार हो सकेंगे ।कार्यक्रम में कक्षा 11 साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स के विद्यार्थियों ने म्यूजिक साउंड पर बजते सुमधुर गीतों पर अपने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभागार में मौजूद सभी जन को झूमा दिया । एक से बढ़कर एक डांस की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को खुशनुमा बनाया । वर्ष भर पढाई के साथ साथ अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने पर स्टूडेंट्स को अलग अलग प्रसिद्ध नामों से अवॉर्ड प्रदान किये गए । आलोक रत्न अवॉर्ड – जिनल नंदवाना एडमिस्ट्रेटर अवार्ड – मयंक पाल सिंह व रिया कुंवर,स्वाति रावल, चेयरमेन अवॉर्ड – दिव्यांशु साहू, कुसुम सीरवी, पूर्वी राजावत, डायरेक्टर अवॉर्ड – मयंक प्रजापत ,पतंजलि अवॉर्ड – कमल सिंह, उज्ज्वल, डिम्पल, जीत शर्मा, संस्कार, तानसेन अवॉर्ड – पलाश भारद्वाज, धीरज दवे , ए पी जे अब्दुल कलाम अवार्ड- कुलदीप शर्मा, यश पालीवाल , प्रिंसिपल अवॉर्ड – दर्शन पालीवाल, देवेंद्र सिंह, कृष्णा पालीवाल, डॉ राधाकृष्णं अवॉर्ड – देव श्रीमाली, कालिदास अवॉर्ड – माही, चंदा,निकिता व हर्षिता, टेगौर अवॉर्ड – दीपक, मनसा, ध्रुव ,कुलदीप सिंह , मीरा अवॉर्ड – अभिलाषा, भूमिष्ठा, माधवी, उदयशंकर अवॉर्ड – भूमि, हिमानी, खुशी, परी, निशा, पूर्वा, प्रिंसी, संजना, रमा, धनिशा, शर्मिष्ठा,, अमर्त्य सेन अवॉर्ड – हर्षवर्धन सिंह,, इमर्जिंग स्टार अवार्ड – हर्ष सिंघल,युवराज सिंह, कशिश सिंह, गांधी अवार्ड – कुलदीप सिंह, हिमांशु व जानवी सेन, उदयसिंह अवार्ड – दिव्यांशु, सुनील, सिद्धि व माही, एकलव्य अवार्ड – आर्युष, अविनाश, नरेंद्र, पवन, जिनेश, सुमित सालवी, को प्रदान किये गए । ये सभी अवॉर्ड बच्चों को प्रशासक मनोज कुमावत, प्राचार्य ललित गोस्वामी व सहायक प्रशासक ध्रुव कुमावत ने प्रदान कर उन्हें बधाई दी ।प्राचार्य ललित गोस्वामी ने शुभकामना देते हुए कहा कि आलोक में शिक्षार्जन करते हुए आपने संस्कार, संस्कृति, जीवन मूल्य के जो सिद्धांत अपनी पढ़ाई के साथ सीखे है, उन्हें अपने जीवन मे हमेशा लागू करें । अपने जीवन में हमेशा कठिन परिश्रम कर सफलता अर्जित करें ।अपनी सुनहरी यादों को हमेशा अपने जेहन में बसाकर खुशनुमा जीवन जिए । जहाँ भी काम करने का अवसर मिले, अपने संस्कारो को कभी ना भूलें । हर जगह विद्यार्थी बनकर कुछ नया सीखने का प्रयत्न करना सफलता की निशानी है । अपने अच्छे कैरियर को ध्यान में रखकर अपना लक्ष्य तय करने में जुट जाएं । कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 साइंस,कॉमर्स व आर्ट्स के विद्यार्थियों ने किया । सुबह के सत्र में कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों के लिए शुभकामना कार्यक्रम आयोजित हुआ । कक्षा 10 के प्रतिनिधि छात्र – छात्राओं को सभागार में प्रशासक मनोज कुमावत, प्राचार्य ललित गोस्वामी व सहायक प्रशासक ध्रुव कुमावत ने श्री फल प्रदान कर, व गुड़ धनिया का प्रसाद और मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्रदान कर अपनी शुभकामना दी ।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
