
पाली (Pali) 7 फरवरी अभिभाषक मंडल पाली की नवीन कार्यकारिणी का आज शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को शाम 4 से 8 बजे के तक जिला न्यायालय परिचर में राजस्थान उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधिपति कुलदीप माथुर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा!न्यायाधिपति कुलदीप माथुर एवं न्यायाधिपति मुकेश राजपुरोहित दिलवायेंगे शपथ। जिला न्यायालय परिचर में अधिवक्ताओं एवं आम जनता के उपयोग हेतु विभिन्न सुविधाओं का लोकार्पण भी होगा !अध्यक्ष पी.एम जोशी ने बताया कि न्यायाधिपतिगण कुलदीप माथुर एवं मुकेश राजपुरोहित का आगमन सर्किट हाउस पाली में होगा ,जहां से जिला न्यायालय परिचर पहुंचने पर मुख्य द्वार पर बार एसोसिएशन की और से स्वागत किया जाएगा। जिला न्यायाधीश पाली राजेंद्र कुमार आर एच जे एस के प्रयासों से डाकघर, ई सेवा केंद्र , एवं आरोग्य सेवा क्लिनिक आदि सुविधाओं का लोकार्पण किया जायेगा। सहसचिव कुन्दन चौहान के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ होगा ,इस कार्यक्रम में रणजीत जोशी अध्यक्ष, जोधपुर एडवोकेट एसोसिएशन व दिलीप सिंह उदावत अध्यक्ष ,जोधपुर लॉयर्स एसोसिएशन द्वारा शिरकत करेंगे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलदीप माथुर, अध्यक्षता माननीय मुकेश राजपुरोहित एवं विशेष अतिथि राजेंद्र कुमार ,जिला न्यायाधीश पाली होगे !वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर जोधपुर राज हाइकोर्ट के अध्यक्ष रणजीत जोशी एवं दिलीप सिंह उदावत होगे।
रिपोर्ट- घेवरचन्द आर्य
