
शिव शक्ति धाम जसदेर तालाब बाड़मेर (Barmer) में महाशिवरात्रि पावन पर्व पर 8 फरवरी से 14 फरवरी तक महापुराण कथा सफल आयोजन की तैयारी शिव शक्ति धाम में महंत प्रताप पुरी महाराज के शिष्य श्री रामपुरी महाराज एवं सांवलपुरी महाराज तारातरा मठ के सानिध्य में ट्रस्ट अध्यक्ष भगाराम माली, सचिव भाखर सिंह महेचा सरपंच, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष किशोर भार्गव, ट्रस्टी सदस्य केसर सिंह महेचा,अशोक दवे, चंदन सिंह राजपुरोहित के देखरेख में जोर शोर से चल रही हैकार्यक्रम मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड़ ने बताया महापुराण कथा एवं महाशिवरात्रि कार्यक्रम निमित तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है सभी साधु संत महात्मा भक्त भाविकों को आमंत्रण दिया जा रहा है वाहन रैली प्रभारी सुखदेव बजरंगी ने बताया कार्यक्रम निमित वाहन रैली शनिवार सुबह 10 बजे गंगा गिरी मठ जोशियों की पोल तनसिंह सर्किल से महंत खुशाल गिरी महाराज गंगा गिरी मठ, महंत नारायण पुरी महाराज हमीर पूरा मठ अन्य साधु संत ध्वज पताका फहराकर शुभारंभ करेंगे वाहन रैली बाड़मेर शहर विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव शक्ति धाम जसदेर तालाब बाड़मेर पहुंचेगीकलश यात्रा प्रभारी किशोर भार्गव ने बताया महाशिव पुराण कथा निमित कलश यात्रा रविवार सुबह 12 बजे कथा वाचक साध्वी सत्यसिद्धा गिरी जी वात्सल्य धाम एवं साधु संतों के मार्गदर्शन में शिव शक्ति धाम जसदेर घाम नाडी की परिक्रमा कर निकाली जाएगीट्रस्टी अशोक दवे ने बताया बाड़मेर शहर से महापुराण कथा में मातृ शक्ति शामिल होने के लिए बाड़मेर शहर के मुख्य स्थानों से छोटे व बड़े वाहन की व्यवस्था रहेगीशिव शक्ति धाम स्वामी रामपुरी जी महाराज ने सभी कार्यकर्ताओं से एवं हिन्दू संगठन भाइयों से आह्वान किया आप सभी महाशिवरात्रि कार्यक्रम निमित सभी भक्त भाविक अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए 8 दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने का पूरा प्रयास करें इस महाशिवरात्रि कार्यक्रम निमित सभी अलग अलग व्यवस्थाओं के लाभार्थी भक्त गण अपना आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी भक्त भाविकों का आभार ओर धन्यवाद व्यक्त किया सावल पूरी महाराज तारातरा मठ ने बताया बाड़मेर शहर ओर ग्रामीण क्षेत्रों में सभी भगत भाविक आमंत्रण पत्र पेंपलेट पीले चावल देकर एवं मठ मंदिर में पोस्टर लगाकर कार्यक्रम आने निमंत्रण दे रहे है और प्रचार प्रसार कर रहे हैंइस महाशिवरात्रि कार्यक्रम तैयारियों में भुर सिंह दोहट, पदम सिंह सोढा, गेमर सिंह परमार,एडवोकेट राहुल शर्मा, दिलीप तिवारी, सुखदेव बजरंगी, उगम सिंह सोलंकी, अजय नाथ गोस्वामी, भाखर सिंह सोढा, श्रवण सिंह जालीखेडा, घेवर सिंह दईया, छगन सिंह खींची,दुर्गेश गौड़ ,महिपाल सिंह ,रवि शर्मा, दिलीप सिंह, काना राम चौधरी, गोकुल चौधरी, रावल सिंह कवास, देवी सिंह देवड़ा, निंबाराम भीमडा ,बाबु लाल तारातरा, देरावर सिंह महाबार ,गुलाब सिंह धांधू ,अशोक सैन गायड सिंह तेजमालता, स्वरूप सिंह महाबार, हरीश देवासी ,आनंद पुरोहित, भवानी सिंह महाबार, मांगीलाल, भोम सिंह राठौड़, मनोहर सिंह मेड़तिया, मोटाराम, हुकम सिंह ,अनूप सिंह परमार ,दुर्गा राम खोथ, सवाई सिंह धांधू ,गौतम सिंह चौहान, अनेक हिन्दू भाई जुटे हुए हैं।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
