
पाली (Pali) अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा संरक्षक भंवरलाल गुगरीयां दुदोड की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष भंवरलाल आसदेव हिंगोला ने पाली जिले के गोड़वाड़ जवाली क्षेत्र के युवा आर्किटेक्ट (इंजीनियर) हरिकिशन जोपिग को अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा पाली के युवा प्रकोष्ठ पाली जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किये गये है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भंवरलाल आसदेव ने कहा कि किसी भी राष्ट्र और समाज का भविष्य उसकी युवा शक्ति पर निर्भर करता है। अगर युवा नैतृत्व समर्थ है तो वह समाज और राष्ट्र सुरक्षित है । उन्होंने कहा कि यह हम सब एवं महासभा के लिए गौरव का क्षण है। जो आज समाज के युवाओं को हरिकिशन जोपिग का नेतृत्व मिला है जिससे जांगिड़ समाज पाली जिले के युवाओं में शक्ति संचय और संगठन एकता का भाव विकसित होगा। इनके नैतृत्व में आने वाले समय में समाज की युवा शक्ति शिक्षा, खेल, सामाजिक समरसता को बल मिलेगा।हरिकिशन जोपिग के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोनित होने पर श्री विश्वकर्मा शिक्षा समिति सम्पूर्ण पाली जिला संरक्षक भंवरलाल गुगरियां दुदौड़ , सचिव रामदयाल किंजा, कोषाध्यक्ष मधुसूदन बुढल, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजरानी डिगोरियां, श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति अध्यक्ष रामचन्द्र पिड़वा, कोषाध्यक्ष पारसमल बूढल, युवक मण्डल अध्यक्ष सुरेश इन्द्राणीया, महिला मण्डल अध्यक्ष तरूणा धामू सहित समस्त पदाधिकारीयों ने खुशी जाहिर करते हुए उनका सम्मान किया गया।
रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य
