
पाली (Pali) दिव्यांग सेवा समिति पाली का प्रतिनिधि मण्डल सोमवार को समिति संस्थापक घेवरचन्द आर्य के नैतृत्व मे जयपुर जाकर मुख्यमंत्री के निवास पर जनसुनवाई में भाग लेकर भजनलाल शर्मा से मिलकर दिव्यांग जनों की पेंशन वृद्धि रोजगार सहित 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन देकर दिव्यांगों की मांगों के समर्थन में अपना पक्ष मुख्यमंत्री जी को बताया।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ज्ञापन को पढ़कर दिव्यांगों की समस्याओं पर सहमति व्यक्त करते हुए बजट में पुरा ध्यान रखने का आश्वासन देते हुए दिव्यांगों की हर समय मदद करने की बात कही । रोजगार को लेकर पेंशन को लेकर अन्य कहीं योजनाएं चलाने के लिए आश्वासन दिया मुख्यमंत्री ने कहा बिल्कुल बजट में आपका पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रतिनिधि मण्डल में समिति संस्थापक घेवरचन्द आर्य, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन, सोजत ब्लाक अध्यक्ष बुधाराम पन्नूसा, रोहट ब्लाक अध्यक्ष बीजाराम पटेल, सदस्य महेंद्र मेघवाल आदि मोजूद रहे।
रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य
