
सोजत रोड (Sojat Road) संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिन्दू सम्मेलन के तहत रविवार को शहर में एक विशाल कलश यात्रा व शोभा यात्रा निकाली गई।भव्य शोभायात्रा राधे रानी महिला मंडल एवं राधे महिला मंडल, विनायक महिला मंडल, के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें 301 कलशों की आकर्षक एवं दिव्य शोभायात्रा निकाली गई।कलश यात्रा का शुभारंभ आई माता मंदिर स्थित सिरवी छात्रावास से हुआ, जो फुलाद मार्ग,सुभाष मार्ग मुख्य बाजार होते हुए नगर भ्रमण कर माहेश्वरी बगेची में जाकर विधिवत रूप से संपन्न हुई।वहीं रास्ते में जगह-जगह नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया वहीं महिलाएं नाचते जुमते जय कारे लगाते साथ चल रही थीकलश यात्रा के साथ डीजे सहित करीब एक दर्जन झांकियां साथ थी।माहेश्वरी बगेची में हिंदू सम्मेलन एवं धर्मसभा का आयोजन हुआ। जहां महामंडलेश्वर चेतन गिरी महाराज,जैन संत सुकून मुनि,अमृत मुनि,महेश मुनि,अखलेश मुनि,डॉ वरुण मुनि,डॉ श्रीकांत, सुरजन दास महाराज ने धर्म सभा को संबोधित किया।
रिपोर्ट – बाबूलाल पंवार
