
राजसमंद (Rajsamand) विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, से शिष्टाचार भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने उन्हें सफल, सशक्त एवं प्रेरणादायी कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया।विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि श्री नितिन नबीन के सक्षम, दूरदर्शी एवं कर्मठ नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी। उनका मार्गदर्शन राष्ट्रसेवा, सुशासन तथा संगठन विस्तार के संकल्प को नई गति और नई दिशा प्रदान करेगा।इस शिष्टाचार भेंट के दौरान विधायक हरि सिंह राठौड़, फूल सिंह मीणा, अर्जुन लाल जीनगर, एवं गोवर्धन वर्मा, भी साथ उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
