
बाड़मेर (Barmer) संत निरंकारी मिशन बाड़मेर के अनुयायी द्वारा “भक्ति पर्व दिवस” के उपलक्ष में रविवार को प्रातः 8 बजे से शहर के जसदेर धाम पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। निरंकारी मण्डल बाड़मेर के मीडिया सहायक हितेश तंवर ने बताया कि, भक्ति पर्व समागम रविवार पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन सान्निध्य में संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा में अत्यंत भव्य रूप से संत निरंकारी समागम का आयोजन किया जाएगा।संत निरंकारी मण्डल बाड़मेर की ओर से रविवार 11 जनवरी को शहर के जसदेर धाम पर भक्ति पर्व दिवस पर निरंकारी सत्संग का विशाल आयोजन किया जाएगा। सत्संग के आयोजन से पहले जसदेर धाम के आस-पास की साफ-सफाई की जाएगी। सफाई के दौरान सैकड़ो निरंकारी अनुयायी सहित सेवादल उपस्थित रहेंगे। इस दौरान निरंकारी अनुयायी एवं सेवादल जसदेर के आस-पास की साफ-सफाई करेंगे। निरंकारी मण्डल जॉन बाड़मेर के जॉनल प्रभारी संत शांतिलाल ने बताया कि, जसदेर धाम पर कई वर्षों से निरंकारी मिशन द्वारा सफाई अभियान का आयोजन किया जा रहा है लेकिन इस बार भक्ति पर्व दिवस पर भी सफाई अभियान चलाया जाएगा जिसके ततपश्चात जसदेर धाम पर विशाल निरंकारी सत्संग का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें सैकड़ो निरंकारी अनुयायी अनेको स्थानों से पहुंचेंगे एवं इस सफाई अभियान सहित सत्संग कार्यक्रम में भाग लेंगे।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
