
राजसमन्द (Rajsamand) भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार राजसमन्द जिले में आगमन पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अलका मुंदड़ा का भाजपा जिला कार्यालय में भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं नारेबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मुंदड़ा ने स्वागत के लिए जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा राजसमन्द संगठनात्मक कार्यक्रमों में श्रेष्ठ जिलों में आता है।भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने का आह्वान किया ।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष नंद लाल सिंघवी ,भानु पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष माधव चौधरी, सविता सनाढ्य ,जिला महामंत्री ,प्रदीप काबरा, महेंद्र सिंह चौहान ,रमन कंसारा ,जिला मंत्री खुशकमल कुमावत ,वर्धिनी पुरोहित ,तरुणा कुमावत ,जिला कोषाध्यक्ष मनोज पारीक, जिला कार्यालय प्रभारी प्रमोद गौड़ जिला प्रवक्ता मुरारी आशिया, महेश आचार्य, दिनेश सेन, मोहन कुमावत फुलेश भार्गव नीलम न्याति सविता पारीक, सोना सिंह, टीना सेन, बिंदु चौधरी ,टीना पालीवाल , सहित भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
