
रानीवाड़ा (Raniwada) भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित एवं शताब्दी वर्ष अभियान के जिला संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बालावत के निर्देशानुसार रानीवाड़ा मुख्यालय के बूथों पर भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर सेवा बस्ती में कार्यक्रम भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष रिड़मलसिंह डाभी की अध्यक्षता व मण्डल महामंत्री गोविन्द रावल के वरिष्ठ आतिथ्य मे आयोजित कर अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर पुष्पांजलि देकर सेवा बस्ती के जरुरतमंद परिवार को शिव सांई सेवा समिति की ओर से सर्दी से बचाव के लिए गर्म कम्बल वितरण की गई।सेवा बस्ती के लोगों को जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी एक दूरदर्शी राजनेता थे। जिन्होंने भारत को 21वीं सदी में अग्रसर किया। उनके सुशासन की विरासत में पोखरण- द्वितीय परियोजना , कारगिल युद्ध के दौरान उनका नेतत्व ओर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शुभारंभ जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां शामिल हैं। उनकी विरासत को सम्मान देने ओर नागरिकों को प्ररित करने के लिए एक अभियान प्रस्तावित किया गया है। जो संवाद, सास्कृतिक ओर शासन केंद्रित पहलों के माध्यम से उनके जीवन, उपलब्धियों ओर चिरस्थायी मूल्यों को उजागर करेगा। पूर्व मण्डल अध्यक्ष रिड़मलसिंह डाभी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने भावपूर्ण संदेश में लिखा था कि ’25 दिसम्बर” का दिन भारतीय राजनीति और भारतीय जनमानस के लिए एक तरह से सुशासन का अटल दिवस है। आज पुरा देश अपने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उस आदर्श विभूति के रूप में याद कर रहा है, जिन्होंने अपनी सौम्यता, सहजता और सहृदयता से करोड़ों भारतीयों के मन में जगह बनायी। पुरा देश उनकी राजनीति और उनके योगदान के प्रति कृतज्ञ है। मण्डल महामंत्री गोविन्द रावल ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं बूथ स्तर कार्यक्रम की रुपरेखा समझाई। इस मौके पर रिड़मलसिंह डाभी, गोविन्द रावल, लक्ष्मण जाट, जवाहर महाराज, धन्नाराम, सवाराम, नागजीराम, कांसीदेवी, प्रेमी देवी, सुरमदेवी, पारु देवी, मणी देवी सहित कई सेवा बस्ती के लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट – मुकेश लाखारा
