
बाड़मेर (Barmer) जिले में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती गुरुवार को सुशासन दिवस के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुआ। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रदेश में सुशासन को मजबूत करने के लिए उठाए गए जनकल्याणकारी कदमों, योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन, पारदर्शिता एवं विकास के आदर्शों को याद किया। इस दौरान वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ दीप प्रज्वलन किया गया। इस दौरान उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई गई, जिसमें अच्छे प्रशासन, जवाबदेही एवं जनसेवा के प्रति संकल्प लिया गया। इस दौरान चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन वृत्तांत, राजनीतिक योगदान एवं सुशासन के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय राजनीति का महान युगपुरुष बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने वाजपेयी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत जताई। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने हर तबके के विकास के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के जरिए ग्रामीण विकास का ऐतिहासिक कार्य किया। इससे ग्रामीण विकास के आयाम स्थापित हुए। उन्होंने जय विज्ञान के नारे को साकार करते हुए परमाणु परीक्षण को अंजाम दिया। सुशासन की दिशा में उनके प्रयास सदैव साकार रहेंगे। उन्होंने बाड़मेर के गडरारोड़ में पाक विस्थापितों के लिए संघर्ष किया। समाजसेवी दीपक कड़वासरा ने क्या हार में क्या जीत में, कर्तव्य पथ पर जो मिला, हो कुछ भी हार नहीं मानूंगा कविता के जरिए अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए हर परिस्थितियों से लड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जवाबदेही के जरिए सुशासन स्थापित किया जा सकता है। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्रसिंह चांदावत, उपखंड अधिकारी यशार्थ शेखर, यूआईटी सचिव श्रवण सिंह राजावत, समाजसेवी अनंतराम विश्नोई, दिलीप पालीवाल, स्वरूप सिंह खारा, रमेश सिंह इंदा, देवी लाल कुमावत, रणवीर सिंह भादू, लूणकरण बोथरा, पृथ्वी चांडक, पुलिस उप अधीक्षक रमेश कुमार शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक सुरेन्द्रप्रताप सिंह भाटी, कोषाधिकारी जसराज चौहान, संस्थापन अधिकारी हस्तीमल राठौड़, तहसीलदार हुकमीचंद, जिला शिक्षा अधिकारी देवा राम, कृष्ण सिंह महेचा, अधीक्षण अभियंता सुरा राम, अशोक मीना, फरसा राम गौड़, मुख्य आयोजना अधिकारी नखताराम, पुलिस उप अधीक्षक अरविंद जांगिड़, एमआर गढ़वीर समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण एवं कार्मिक तथा आमजन उपस्थित रहे। इस दौरान रूपाली शर्मा, कानराज पूनिया, सुश्री जयश्री छंगाणी ने अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़े वृत्तांतों एवं कविताओं की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्र गौरव बताते हुए आभार जताया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी उपस्थित रहे। इससे पहले अहिंसा सर्किल से सुशासन रैली निकाली गई। इसको बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, समाजसेवी स्वरूप सिंह खारा एवं दीपक कड़वासरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो स्टेशन रोड़ से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इसमें विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। रैली के जरिए सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन ओम जोशी ने किया। बाड़मेर जिला मुख्यालय के अलावा पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से समर्पित रहे।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
