Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » Jaisalmer : ओबीसी आयोग अध्यक्ष भाटी ने किया सार्थक विचार-विमर्श

राजस्थानसमाचार

Jaisalmer : ओबीसी आयोग अध्यक्ष भाटी ने किया सार्थक विचार-विमर्श

Jagruk Times
Last updated: December 22, 2025 5:37 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
1000248545
1000248545
Jaisalmer

जैसलमेर (Jaisalmer) राजस्थान अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) श्री मदनलाल भाटी ने सोमवार को जैसलमेर जिला मुख्यालय स्थित पंचायत समिति जैसलमेर के सभागार में नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं प्रतिभागियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद एवं खुली परिचर्चा की। ओबीसी आयोग के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि इस अवसर पर आयोग अध्यक्ष ने कहा कि इस जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य आयोग द्वारा आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर ओबीसी वर्ग से जुड़े क्षेत्रवार मुद्दों, विकास संबंधी आवश्यकताओं, सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों एवं कल्याण से जुड़ी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं सुझावों को संकलित करना है, ताकि इनके आधार पर पंचायती राज एवं नगरीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर एक समग्र एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत की जा सके। उन्होंने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालन में आयोग को राज्य के ग्रामीण एवं शहरी स्थानीय निकायों में सभी स्तरों पर अन्य पिछड़ा वर्ग के पिछड़ेपन की प्रकृति, उसकी तीव्रता एवं उसके प्रभावों का समसामयिक एवं अनुभवजन्य अध्ययन करना है। इस अध्ययन के आधार पर आयोग को पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में ओबीसी आरक्षण के संबंध में समयबद्ध अनुशंसाएं राज्य सरकार को प्रस्तुत करनी हैं। श्री भाटी ने कहा कि आयोग का उद्देश्य राजस्थान में सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के समुचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करना है। इसके लिए पंचायती राज एवं शहरी निकायों में ओबीसी जातियों को आरक्षण देने का वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक फार्मूला तय कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, जिसके आधार पर प्रदेश में आरक्षण लागू किया जाएगा। खुली परिचर्चा के दौरान पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती अंजना मेघवाल, पूर्व नगरविकास न्यास अध्यक्ष उमेदसिंह तंवर, पूर्व नगरपरिषद सभापति अशोक तंवर, पूर्व उप-सभापति खींवसिंह, कर्नल (से.नि.) अचलाराम पंवार सहित अन्य वक्ताओं ने आयोग अध्यक्ष के समक्ष अपने विचार रखे। वक्ताओं ने मूल ओबीसी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में वर्गीकरण, जनसंख्या के अनुपात में नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थानों में राजनीतिक आरक्षण एवं तमिलनाडु मॉडल के अनुरूप ओबीसी आरक्षण व्यवस्था को राजस्थान में लागू करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर पंचायत समिति सम के प्रधान तनेसिंह सोढ़ा एवं पंचायत समिति फतेहगढ़ के प्रधान जनकसिंह ने ओबीसी वर्ग की अति पिछड़ी जातियों के लिए पृथक आरक्षण की अनुशंसा किए जाने का आग्रह किया। वहीं शंकरसिंह, श्रीमती गीता बोरावट, कोजराजसिंह, कैलाश कच्छावा, अधिवक्ता अनवर खां मेहर, गोरधनसिंह, कमलसिंह सहित अन्य प्रतिभागियों ने जनसंख्या एवं आर्थिक स्थिति के आधार पर ओबीसी जातियों को आरक्षण का वास्तविक लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पंचायती राज एवं नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जैसलमेर जितेंद्रसिंह सादू एवं आयुक्त नगरपरिषद जैसलमेर लजपालसिंह सोढ़ा भी उपस्थित रहे। जनसंवाद के माध्यम से प्राप्त सुझावों को आयोग की रिपोर्ट में सम्मिलित कर राज्य सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे प्रदेश में ओबीसी वर्ग के राजनीतिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिल सके।

- Advertisement -

रिपोर्ट – कपिल डांगरा

TAGGED:hindi newsnews in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article 1000248543 Rajsamand : विनोद व्यास बने पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
Next Article 1000248555 Bhilwara : महेश क्रेडिट कॉ ऑपरेटिव सोसायटी लि. की 13वीं वार्षिक आम सभा आयोजित
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000297289 scaled
Barmer : राजसखी मेला 2026 में महिला सुरक्षा को लेकर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की पहल
समाचार राजस्थान
February 21, 2026
1000297278
Jaipur: सप्त शक्ति कमान द्वारा किया गया ‘मल्टीलेटरलिज्म इन क्राइसिस’ विषय पर सेमिनार का आयोजन
समाचार राजस्थान
February 21, 2026
1000297165 1
Bhilwara: स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध हैं जिंदल सॉ लिमिटेड : विनोद माथुर
समाचार राजस्थान
February 21, 2026
1000297139
Rajsamand: संसार की माया का पर्दा हटेगा, तभी होगा ठाकुर से मिलन: देवी चित्रलेखा
समाचार राजस्थान
February 21, 2026
1000297128
Rajsamand: स्वच्छ भारत अभियान के तहत देवगढ़ में वेस्ट टू वंडर कार्यशाला आयोजित, महिलाओं ने सीखे नवाचार
समाचार राजस्थान
February 21, 2026
1000297120
Bhilwara: काशीपुरी धाम में भव्य फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ कल से, रक्तदान से सजेगा बाबा का दरबार
समाचार राजस्थान
February 21, 2026
1000297115
Bhilwara से वृंदावन तक आनंद महोत्सव की मचेगी धूम, शताब्दी वर्ष पर होगा सेवा का महाकुंभ
समाचार राजस्थान
February 21, 2026
1000297110
Bhilwara: श्याम भक्तों ने निशान अर्पण कर की 11 दिवसीय खाटूधाम पदयात्रा पूर्ण
समाचार राजस्थान
February 21, 2026
1000297105
Barmer: श्री राम मंदिर भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा
समाचार राजस्थान
February 21, 2026
1000297101
Revder में भाजपा जिला प्रभारी मनोज सिंघानिया का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को पंचायती चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान
समाचार राजस्थान
February 21, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?