
राजसमंद (Rajsamand) हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, राजपुरा दरीबा खदान में के बीच भारतीय खान ब्यूरो, अजमेर क्षेत्र के तत्वाधान में मनाये जा रहे 36 वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया ।राजपुरा दरीबा खान में ब्यूरो द्वारा गठित टीम ने खनिज संरक्षण एवं पर्यावरण के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस सुअवसर पर हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, राजपुरा दरीबा काम्प्लेक्स आईबीयू सीईआ मानस त्यागी, राजपुरा दरीबा खान इकाई प्रबंधक देबांशु चटर्जी, तकनीकी प्रबंधक डॉ संदीप कुमार राजपूत एवं खान प्रबंधक विजय शर्मा, ने निरीक्षण टीम के सदस्यों संजय कुमार हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड नरेश चैधरी अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड एवं हर्षल सवाई नूवोको विस्तास कारपोरेशन लिमिटेड का स्वागत किया और उन्हें खान परिसरों के निरीक्षण से पूर्व उद्बोधन हेतु आमंत्रित किया।इस दौरान राजपुरा दरीबा खदान के खान प्रबंधक विजय शर्मा, तकनीकी प्रमुख डॉ संदीप राजपूत, दरीबा खान मजदूर संघ के सचिव एकलिंग सिंह ,एवं उपाध्यक्ष मुकेश मीणा ,ने भी पर्यावरण, खनिज एवं जल संरक्षण से संबंधित खान में चल रहे प्रयासो के बारे में बताया और अपने विचार रखे।हिंदुस्तान जिंक के प्रतिनिधियों ने राजपुरा दरीबा भूमिगत खदान, नवनिर्मित मिल, पेस्ट एवं ड्राई टेलिंग प्लांट का भी दौरा करवाया और बताया कि इसके द्वारा आगामी वर्षों में खनिज एवं जल संरक्षण में अभूतपूर्व योगदान मिलेगा। इसके साथ ही निरीक्षण टीम को मियावाकी सघन पौधारोपण क्षेत्र एवं जैव विविधता पार्क का भी निरीक्षण करवाया । साथ ही जैव विविधता पार्क के क्षेत्र में पौधारोपण का आयोजन किया गया, जिसमें निरीक्षण टीम एवं जिंक के प्रतिनिधियों द्वारा पौधे लगाए गए।इसके बाद निरीक्षण टीम के सदस्यों को खान में पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण पर किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया। पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत खान परिसरों में पोस्टर एवं नारा प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था, जिनके विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।अंत में कार्यक्रम इस संकल्प के साथ समापन किया गया कि भविष्य में खानों को पर्यावरण एवं खनिजों की अधिकतम संरक्षता को ध्यान में रखते हुए ही देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाना है।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

