
जैसलमेर (Jaisalmer) में वर्षों पूर्व सोना, बादाम, लोंग की होने वाली तस्करी से निजात मिली परन्तु वर्तमान में ड्रग्स तस्करी करने वाले बड़े बड़े गिरोह सक्रिय है पुलिस द्वारा 4 महीने पहले 3 करोड़ 35 लाख रुपए की एमडीएमए ड्रग्स पकड़ी गई थी पर ड्रग्स मंगवाने वाला आरोपी फरार था इस मामले में जिले की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने इस केस में सप्लाई मंगाने वाले वांटेड आरोपी भोमसिंह पुत्र शैतानसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था।अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा सप्लाई चेन कहां तक फैली है। भोमसिंह से लगातार पूछताछ हो रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।पुलिस अधिक्ष्यक अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में कोतवाली थाने ने वांटेड आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। कोतवाली थानाधिकारी सुरजाराम की टीम ने भोमसिंह को डिटेन कर पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से पुलिस को पीसी रिमांड मिला है।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा
