Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » Bhilwara : रामधाम में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गीता जयंती का उत्सव

राजस्थानसमाचार

Bhilwara : रामधाम में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गीता जयंती का उत्सव

Jagruk Times
Last updated: December 1, 2025 6:19 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
1000232082
1000232082
Bhilwara

भीलवाडा (Bhilwara) श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से शहर के रामधाम में सोमवार को मोक्षदा एकादशी के पावन पर्व पर गीता जयंती का उत्सव बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में देश-प्रदेश के सिद्ध विरक्त संतों ने अपनी दिव्य वाणी से भक्तों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वामी अनन्तदेव महाराज का प्रवचन रहा, जिन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के सार को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा, गीता हर युग और हर व्यक्ति के लिए जीवन की अंतिम मार्गदर्शिका है। हमें इसके उपदेशों को केवल सुनना नहीं, बल्कि जीवन में धारण करना चाहिए। संतों के अमृतमय उद्बोधन कार्यक्रम की शुरुआत गीता मनीषी प्रोफेसर महावीर भट्ट द्वारा किए गए अखंड गीता पाठ से हुई, जिसके बाद महाआरती हुई और संतों के प्रवचन शुरू हुए। स्वामी अनन्तदेव ने कहा की श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण का साक्षात् उपदेश है। यह ज्ञान मनुष्य को कर्म करने की प्रेरणा देता है, फल की चिंता से मुक्त करता है और उसे मोक्ष की ओर ले जाता है। जीवन की हर उलझन का समाधान गीता में छिपा है। स्वामी मितयानन्द महाराज (बंगाली बाबा) ने अपने आशीर्वाचन में भक्तों को कर्मयोग का महत्व समझाया। उन्होंने कहा, जीवन को साधने के लिए ईमानदार व्यवहार और निःस्वार्थ कर्म आवश्यक हैं। गीता हमें सिखाती है कि हम अपने जीवन-व्यवहार में अभिनय नहीं, बल्कि आत्म-साक्षात्कार करें। संत लक्ष्मनानन्द गिरी महाराज ने भक्ति और समर्पण पर जोर दिया। उन्होंने कहा, भक्त वही है जो स्वयं को अहंकार से मुक्त कर ईश्वर के प्रति समर्पित कर दे। मन की एकाग्रता ही हमें सही मार्ग दिखाती है और भगवान की कृपा प्राप्त करने का एकमात्र उपाय है। संत जसवीत सिंह महाराज ने जीवन में साहस और धर्म के महत्व को बताया। उन्होंने कहा, ष्हमें भय को त्यागकर सत्य और धर्म के मार्ग पर डटे रहना चाहिए। भगवान हमेशा उन्हीं की मदद करते हैं जो धर्म के लिए संघर्ष करते हैं, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने कुरुक्षेत्र में अर्जुन का साथ दिया। ट्रस्ट के प्रवक्ता गोविन्द प्रसाद सोडानी ने बताया कि गीता पाठ रामधाम में नियमित जारी रहेगा। कार्यक्रम में दामोदर अग्रवाल, प्रोफेसर जगदीश भदादा, कन्हैया लाल मुंदड़ा, शान्तिलाल पोरवाल, वीणा मानसिंहका का सहयोग रहा। इस पावन अवसर पर रामधाम में देवाधिदेव महादेव का दूध से विशेष अभिषेक किया गया, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा। ट्रस्ट के प्रवक्ता गोविन्द प्रसाद सोडाणी ने बताया कि भक्तों ने इस दिव्य आयोजन में पधारकर गीता जयंती के ज्ञान को ग्रहण किया और संतों का आशीर्वाद लिया। श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मानसिंहका व सचिव अभिषेक अग्रवाल ने सभी उपस्थित संतों और भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे और गीता के इस अमर ज्ञान को सुनकर स्वयं को धन्य महसूस किया। 28 फ़रवरी को वृन्दावन में स्वामी वामदेव महाराज की जन्म शताब्दी आनंद महोत्सव के रूप में मनाई जाएगी। स्वामी अनन्तदेव के सानिध्य में होने वाले कार्यक्रम में 300 संतों का समागम होगा।

- Advertisement -

रिपोर्ट – पंकज पोरवाल

TAGGED:Bhilwara News in Hindihindi newsnews in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article 1000232051 Revder : मन्दिरों के ताले तोड़कर नकबजनी करने वाली गैंग का फरार आरोपी गिरफ्तार
Next Article 1000232087 Bhilwara : नोगांवा में मोक्षदा एकादशी पर गूंजी सांवरिया सेठ की महिमा, भक्ति के रंग में डूबे भक्त
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000266226
Barmer : मकर संक्रांति पर साथी समूह की जीवन रक्षक पहल: साथी समूह ने चाइनीज मांझे से बचाव हेतु लगाए 350 सेफ्टी रिंग
राजस्थान समाचार
January 14, 2026
1000266223
Barmer : मकर संक्रांति पर कई दान की महिमा बताई है जिसमें स्वर्ण दान श्रेष्ठ बताया गया है
राजस्थान समाचार
January 14, 2026
1000266216
Barmer : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 101 किलो की माला पहनाकर किया डोटासरा वह जूली का भव्य स्वागत
राजस्थान समाचार
January 14, 2026
1000266211
Bhilwara : जो सद्गुरु की शरण में आ जाता, उसका लोक-सुखी और परलोक सुहेला हो जाता है: संत दलबीर सिंह
राजस्थान समाचार
January 14, 2026
1000266186
Barmer : पीड़ितों को मिला न्याय का सहारा: जिला स्तरीय कमेटी ने 17.55 लाख रुपये प्रतिकर राशि की मंजूरी दी
राजस्थान समाचार
January 14, 2026
1000266183
Barmer : मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं : जिला न्यायधीश आचार्य
राजस्थान समाचार
January 14, 2026
1000266180
Bhilwara : ब्रह्माकुमारीज के भव्य नव निर्मित सेवा केंद्र का पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने किया उद्घाटन
राजस्थान समाचार
January 14, 2026
1000266175
Rajsamand : गिलुंड मण्डल का हिन्दू सम्मेलन 8 फरवरी को, आयोजन समिति की बैठक में तैयारियां प्रारंभ
राजस्थान समाचार
January 14, 2026
1000266172
प्रथम रोवर–रेंजर राष्ट्रीय जंबूरी में राजस्थान ने रचा इतिहास, Barmer की भूमिका रही अत्यंत महत्वपूर्ण
राजस्थान समाचार
January 14, 2026
1000266169
Rajsamand : मण्डावर प्रशासक प्यारी कुमारी बनीं अधिवक्ता, देवगढ़ बार में हुआ नामांकन
राजस्थान समाचार
January 14, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?