
राजसमंद (Rajsamand) जैन श्वेतांबर तेरापंथ के 11वें आचार्य, आचार्य महाश्रमण जी आज राजसमंद पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मानसिंह बाहरठ सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने आचार्यश्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कियाराजसमंद के निज कार्यलय में आचार्य महाश्रमण जी का आगमन भक्तिमय माहौल लेकर आयाइस दौरान आचार्य प्रवर ने आशीर्वाद स्वरूप कार्यालय में पगलिए कर मंगलपाठ किया, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और आपसी सौहार्द का वातावरण छा गया।कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रवक्ता नर्मदा शंकर पालीवाल, प्रदीप खत्री, धीरज पुरोहित, कमलेश कोठारी, हिम्मत मेहता, विनोद जोशी, भेरूलाल नंदवाना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनसमूह उपस्थित रहा।आचार्य महाश्रमण जी के दर्शन के लिए लोगों में उत्साह देखा गया और सभी ने उनके पावन संदेशों को आत्मसात करने की बात कही ।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
