
राजसमंद (Rajsamand) नाथद्वारा , मतदाता सूचि के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत द अंकुर बीएड कोलेज में एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. संस्था के निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल ऑफिसर डा. कुंदन बंसल, ने बताया कि प्रशासन के मार्गदर्शनानुसार आयोजित हुए इस कार्यक्रम में प्रशासन से विशेषज्ञ महेंद्र सिंह कोठारिया, BLO व सहायक धर्मेंद्र शर्मा, ने ऑडियो और वीडियो के माध्यम से बताया कि कैसे प्रत्येक मतदाता ऑनलाइन तरीके से गहन पुनरीक्षण फॉर्म को पूरा कर सकता है उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया में BLO और मतदाता की भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया कि SIR की पूरी प्रक्रिया की रूपरेखा क्या रहेगी l उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों की जिज्ञासाओं को भी शांत करते हुए उनके विभिन्न सवालों का प्रतिउत्तर दिया मतादाता सूचि के महत्व के साथ ही मतादाता सूचि की वैधता हेतु चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के समस्त पहलुओं पर प्रकाश डाला l महाविद्यालय प्राचार्य डॉ प्रदीप पानेरी ने सभी स्वयं सेवकों से अपने नजदीक के मतदाताओं के साथ इस ऑनलाइन प्रक्रिया को संपादित करने की अपील की. डॉ तुलसीराम व्यास ने अंत में सभी का धन्यवाद दिया. कार्यशाला में विजय लक्मी त्रिपाठी, अनीता भाटी, लीना पालीवाल, शकुंतला पालीवाल, सुनीता श्रीमाली उमेश रावल ,सहित कई संकाय सदस्य तथा कैंपस एम्बेसेडर मानसी, तथा भरत जोशी, दीपिका प्रजापत, दिव्या जोशी सहित अन्य विद्यार्थी और स्थानीय निवासी उपस्थित थे. लगभग 350 प्रतिभागियों ने इसमें सहभागिता की थी l
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
