
भीनमाल (Bhinmaal) आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में सप्तशक्ति संगम मातृशक्ति सम्मेलन धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीरा देवासी, अध्यापिका, ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में निर्मला बिश्नोई, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक संस्कृत विद्यालय भीनमाल, तथा विशिष्ट अतिथि प्रियंका बिश्नोई उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता धन्नपूर्णा गहलोत, बालिका शिक्षा जोधपुर प्रांत सह प्रमुख एवं सप्तशक्ति संगम शोध प्रमुख, ने “परिवार को कैसे बनाए खुशहाल” विषय पर प्रभावी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि परिवार में संवाद, परस्पर सम्मान, धैर्य और सहयोग ही सुख और समृद्धि के आधार हैं। धन्नपूर्णा गहलोत ने संयुक्त परिवार प्रणाली के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामूहिक चर्चा से अधिकांश समस्याओं का समाधान आसानी से निकल आता है।सम्मेलन में उपस्थित माताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष मीरा देवासी द्वारा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता माताओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए।इस अवसर पर प्रधानाचार्या उर्मिला खंडेलवाल, प्रमोद दवे, रमाकांत दास, जितेश माली, सेवाराम खत्री, अभिषेक व्यास, अर्जुन मकवाना, मनोज मालवीय, नरेंद्र बोहरा, चंद्रप्रकाश शुक्ला, भरत जीनगर, भरत सुथार, ललिता सांखला, मीना खत्री, खुशी त्रिवेदी, विनीता दवे, प्रगणा दवे सहित विद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में माताएँ उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट – परबत सिंह राव
