
भीनमाल (Bhinmaal) भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया के भीनमाल आगमन पर शनिवार को स्थान-स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सांचौर से प्रस्थान के बाद सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पूनिया स्थानीय करड़ा चार रास्ता पहुंचे, जहां उनका माल्यार्पण व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता जोरावरसिंह राव की दुकान पर पूर्व विधायक पूराराम चौधरी, रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल, जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पूनिया का स्वागत किया। पूनिया करीब आधा घंटा दुकान पर रुके और कार्यकर्ताओं से आत्मीय बातचीत करते हुए संगठन की मजबूती, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्रवादी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए संगठनात्मक कार्यों में सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया।इस अवसर पर भाजपा नेता जोरावरसिंह राव, पहाड़सिंह राव, हनुमानसिंह चौहान, अधिवक्ता भगवानसिंह ईरानी, इंद्रभान सैन, साजनराम विश्नोई सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।इसके बाद पूनिया पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश मंत्री सावलाराम देवासी के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने देवासी से मुलाकात की। इस दौरान जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल, नगर अध्यक्ष प्रवीण दवे, जिलामंत्री महेंद्र सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष गिरधारीलाल देवासी, विक्रमसिंह ईरानी, बद्रीनारायण गौड, सुरेश बंजारा, किशोर सांखला, माधाराम राणा, विकास सोलंकी, मनोज गुप्ता,भरतसिंह भोजानी ,सुरेश वोरा,युवा नेता भरतसिंह राव अजमल बंजारा,अशोक राजपुरोहित व मयंक दवे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।फोटो फाइल, भाजपा नेता जोरावरसिंह राव की दुकान पर चर्चा करते पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया और पूर्व नपा अध्यक्ष सांवलाराम देवासी के निवास पर सोमैया कर स्वागत करते हुए।
रिपोर्ट – परबत सिंह राव
