
जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना IPS ने बताया कि रूपिन्दर सिंघ IPS अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आर्ड बटालियन एवं एस.डी.आर.एफ. राजस्थान जयपुर द्वारा दिनांक 16 व 1711.25 को जिला बाड़मेर के वार्षिक निरीक्षण के दौरान आज पुलिस लाईन बाड़मेर (Barmer) में सैरमोनियल परेड का आयोजन किया गया। पुलिस लाईन की विभिन्न शाखाओ का निरीक्षण तथा सम्पर्क सभा का आयोजन किया गया। पुलिस फायरिंग रेंज तथा अमृतादेवी महिला बटालियन की प्रस्तावित भूमि का भ्रमण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओ का निरीक्षण व रेकर्ड का अवलोकन किया एवं पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले के अधिकारीगण की अपराध गोष्ठी ली जाकर निर्देश प्रदान किये गये।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान आज प्रातः पुलिस लाईन बाड़मेर में भव्य सैरमोनियल परेड का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जाकर सलामी दी गई। तत्श्चात स्क्वाड ड्रील, काईम सीन डेमो, ब्रज वाहन प्रदर्शन, नाकाबन्दी डेमो का प्रदर्शन व बेड वांदन, सहित पुलिस लाईन की विभिन्न शाखाओं क्वाटर गार्ड, शस्त्रागार, मोटर विभाग, स्टोर, योगशाला, भोजनशाला, केन्टिन, लाईब्रेरी, संचित निरीक्षण कार्यालय आदि का निरीक्षण किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस लाईन भ्रमण के पश्चात पुलिस अधिकारीयों व जवानों की सम्पर्क सभा का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधिकारी/जवानों की समस्याओं को सुना जाकर उचित निराकरण करने का आश्वासन दिया गया।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओ अपराध शाखा, कार्यप्रणाली शाखा, जिला विशेष शाखा, डीसीआरबी शाखा, बल शाखा, सामान्य शाखा एवं लेखा शाखा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाखाओ द्वारा किये जा रहे कार्य व शाखाओं के रेकर्ड का निरीक्षण किया जाकर आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
अति. महानिदेशक पुलिस द्वारा पुलिस कान्फ्रेंस हॉल में जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप अधीक्षक पुलिस, वृताधिकारीगण व थानाधिकारीगण की अपराध गोष्ठी ली गई। अपराध गोष्ठी के दौरान जिले के अपराध एवं कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए चुनौतियां एवं नवाचार, सीमावृति जिला होने से सभी एजेन्सियो से तालमेल रखने व अपराधो की रोकथाम बाबत् विचार-विमर्श किया गया। पैडिंग मामलो की समीक्षा करते हुए पैडिंग प्रकरणों, महिलाओ व बालको पर अत्याचार व अनुसूचित जाति/जनजाति पर अत्याचार के पैण्डिग प्रकरणों का निस्तारण एवं परिवादीयो के साथ शालिनता से व्यवहार एवं तस्सली पूर्वक सुनने एवं त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये गये। साईबर अपराधो की रोकथाम के लिए जागरूकता प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी कार्यवाही, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, झूठे प्रकरण दर्ज करवाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही, पुलिसिंग की गुणवता, नशे की प्रवृति की रोकथाम, अवैध शराब व हथियारो के विरूद्ध कार्यवाही, हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही, केस ऑफिसर स्कीम का प्रभावी क्रियान्ययन, फरार अपराधियो की शीघ्र दस्तयाबी, सम्पति सम्बन्धी अपराधो की रोकथाम करने के साथ नवीन आपराधिक कानूनो के क्रियान्वयन सहित विषयो पर विस्तार से विचार-विमर्श कर दिशा निर्देश प्रदान किये गये। मीडिया बन्धुओ से हुए रूबरू श्रीमान् महानिदेशक पुलिस, राजस्थान जयपुर द्वारा अपराधी समीक्षा बैठक के दौरान इलेक्ट्रिोनिक व प्रिन्ट मीडिया से भी रूबरू हुए।
रिपोर्ट- ठाकराराम मेघवाल
