
भीनमाल (Bhinmaal) स्थानीय जीके गोवानी राजकीय महाविद्यालय में महान जनजातीय नेता और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 150 वी जन्म जयंती के उपलक्ष में जनजातीय गौरव दिवस सम्मानपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य धर्मपाल स्वामी द्वारा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम में सहायक आचार्य लाखमसिंह राठौर और छात्राए किरण कंवर और उर्मिला ने अपने अपने विचार व्यक्त किए ।उन्होंने बताया कि किस प्रकार बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन और शोषण के खिलाफ आदिवासी समाज को संगठित कर स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा न सिर्फ आदिवासी समाज के प्रतीक हैं, बल्कि पूरे देश के लिए साहस, दृढ़ता और संघर्ष के प्रेरणा स्रोत हैं।इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।अंत में प्राचार्य महोदय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि महान विभूतियों की जयंती हमें इतिहास से सीखने और देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। इस अवसर पर एनएसएस के प्रभारी भलाराम, कन्हैयालाल तथा स्टाफ उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट – परबत सिंह राव
