
भीनमाल (Bhinmaal) भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष के तहत भील समाज द्वारा जुंजाणी रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और कार्य शैली पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलामंत्री भाजपा एसटी मोर्चा माधाराम राणा ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने “हमारे देश में हमारा राज” का नारा दिया और मात्र 25 वर्ष की आयु में 200 साल की ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला दी। वे एक महान योद्धा, जननायक और स्वतंत्रता संग्राम के अतुलनीय सेनानी थे।वहीं अर्जुनराम वकील ने बताया कि युवा उम्र में भी बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके, जिसके चलते उन्हें जेल में डालकर यातनाएँ दी गईं और बाद में उन्हें ज़हर देकर मार डाला गया।कार्यक्रम में विराराम पार्षद, हरसनराम रेंजर, नैनाराम पार्षद प्रतिनिधि, रमेश झाला, घेवाराम पंच, मांगीलाल, आसुराम, मसराराम, सुमेर कालमा, श्रवण राणा, गोपाल राणा आलड़ी, जगदीश मकवाणा, विक्रम कालमा, भदाराम, अर्जुन राणा, सोवाराम, संजय राणा, जबराराम सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – परबत सिंह राव
