
पाली (Pali) रविवार 26 अक्टूबर। आर्य समाज स्थापना के 150 वर्ष होने पर इतिहास में अब तक का सबसे विशाल आर्य समाज सार्द्ध शताब्दी अन्तर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक स्वर्ण जयंती पार्क, रोहिणी, सैक्टर-10, दिल्ली-110085 में मनाया जा रहा है। जिसमे मुख्य अतिथि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री, माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी होंगे।
आर्य समाज प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि सम्मेलन में भाग लेने के लिए आर्य समाज पाली के प्रधान मगाराम आर्य के नैतृत्व में प्रतिनिधि के रूप में मंत्री विजयराज आर्य, प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य, प्रतिनिधि पुनमचन्द वैष्णव, एडवोकेट कुन्दन चौहान, ज्ञानाराम आर्य, कैलाश आर्य, आर्य वीर दल संरक्षक धनराज आर्य, एवं उपाध्यक्ष देवेन्द्र मेवाडा के नैतृत्व मे आर्य वीरो का जत्था तथा महिला आर्य समाज उप प्रधान निर्मला मेवाडा एवं सचिव छवि आर्या के नैतृत्व मे महिलाओ का जत्था 29 की रात को रेल से दिल्ली जायेगा। कुछ सदस्यों का रिजर्वेशन टीकट 30 का मिलने के कारण वे 30 को जायेगे। इसके अलावा सुमेरपुर, सोजत, जाणुदा, सहित आस पास के गांवों से सैकडो वैदिक धर्मी दिल्ली जायेगे।
अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन की विशेषताएं और कार्यक्रम
30 अक्टूम्बर सांयकाल 11111 कुण्डीय भव्य यज्ञ, 3 यज्ञ शालाओं में जिसमें एक बड़ी और दो छोटी होंगी उसमे अनवरत यज्ञ चलता रहेगा। एक छोटी यज्ञशाला में नेपाली, अफ्रीकी आदि अन्य भाषाओं में यज्ञ आयोजित होगा। यज्ञशाला के बाहर पूरी गौशाला जिसमें गऊएं होंगी, उनका वहीं पर दूध निकाल कर दही और मक्खन निकाल कर उसी से घी बनाकर उसी घी से यज्ञ करते हुए दिखाया जायेगा।
31 अक्टूबर को दोपहर देश के प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि के रूप में आयेंगे। उससे पूर्व 150-150 की संख्या के समूह बनाकर आर्य जन समूहों की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। 1 नवंबर को सायं कालीन पूरे भारत से आए हुए आर्य वीर वीरांगनाओं का सुंदर व्यायाम प्रदर्शन होगा। 2 नवंबर को आर्य परिवार परिचय सम्मेलन होगा जिसमें विवाह योग्य युवक युवतियों का आप पंजीकरण किया जायेगा।
अलग-अलग स्थानों पर लगभग 10 विशाल डोम बनेंगे, जिनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों की प्रतियोगिताएं, युवाओं के लिए गोष्ठियां आयोजित होगी। 3 बड़े डोम में विशेष प्रदर्शनी के माध्यम से आर्य समाज के कार्यों को दिखाया जाएगा, विद्वानों और संन्यासीयो द्वारा शंका समाधान होगा , एक में विचार टीवी द्वारा प्रेरणादायक फिल्में दिखाई जाएंगी। स्मृति वाटिका में देश के लिए बलिदान और आर्य समाज को नई दिशा देने वालो के बारे में दिखाया जाएगा।
बच्चों के लिए किड्स जोन होगा जिसमें यदि कोई भी अपने बच्चों को सुरक्षित वहां छोड़कर कार्यक्रम का आनंद ले सकेगे। बच्चों के लिए भी बहुत सुंदर व्यवस्था गई है जिसमें बच्चा प्रसन्न रहेगा। एक हाल मातृत्व सेवा का रहेगा जिसमें बच्चों को दूध पिलाने की सुविधा उनके डायपर आदि चेंज करने की सुविधा मिलेगी। लगभग 10 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक। एक खोया पाया विभाग, एक अमानती गृह (क्लॉक रूम), एक बैंक भी होगा। एक विशाल बाजार में पुस्तकें साहित्य, यज्ञ से सम्बन्धित सामान, सामग्री, यज्ञपात्र, आयुर्वेदिक औषधियां, ध्वज, ओम् पट्टिकाए, पीत-वस्त्र आदि अनेक वस्तुओं की खरीद बिक्री होगी।
आगंतुक अतिथियों के भोजन का समुचित प्रबंध होगा जिसमें 24 घंटे चलने वाला भोजन निशुल्क रहेगा और यदि आप कुछ विशेष खाना स्वरुचि के अनुसार खाना चाहते हैं तो हल्दीराम और BTW जैसे स्टॉल भी उचित रेट पर उपलब्ध रहेंगे। बुजुर्गों के लिए ई-रिक्शा एवं व्हील चेयर का प्रबंध भी किया गया है और बच्चों के लिए प्रेम की सुविधा भी दी जा रही है।
रिपोर्ट -घेवरचन्द आर्य
