
राजसमंद (Rajsamand) केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी (Deepti Kiran Maheshwari) से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने विधायक माहेश्वरी के स्वास्थ्य लाभ की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की मंगलकामनाएं व्यक्त की। शेखावत ने कहा कि विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सदैव जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। उनके नेतृत्व में राजसमंद क्षेत्र में अनेक जनहितकारी कार्य और विकास योजनाएं गति प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विधायक माहेश्वरी शीघ्र ही स्वस्थ होकर पूर्ववत उत्साह के साथ पुनः जनसेवा और संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने केंद्रीय मंत्री शेखावत के स्नेहपूर्ण संवेदनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया तथा जनसेवा के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
