
रेवदर (Reveder) में सन 2023 को रेवदर पुलिस ने पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद मामले में दो साल से फरार आरोपी को रेवदर पुलिस ने गिरफ्तार किया। डॉ. प्यारेलाल शिवरान पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत रेवदर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह एवं वृताधिकारी रेवदर मनोज कुमार गुप्ता के सुपरविजन में थानाधिकारी रेवदर निरीक्षक सीताराम मय टीम ने आबकारी अधिनियम के एक प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे आरोपी को गुजरात के जामनगर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है। प्रकरण के अनुसार दिनांक 24 अगस्त 2023 को रेवदर पुलिस ने पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब से भरे चौदह चक्का ट्रक (नंबर जीजे 10 टीएल्स 7575 को जब्त किया था। मौके से आरोपी देवाभाई पुत्र रमेशभाई रेबारी (गरचर) निवासी कुरूसन परा, जिला जूनागढ़ (गुजरात) को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अवैध शराब भरवाने वाले 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी महिपाल सिंह जाखड़ निवासी सीकर को भी पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। वहीं, ट्रक मालिक करमूर विशाल पुत्र रामाभाई आहीर, निवासी गोकुल नगर, जामनगर (गुजरात) घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस की लगातार दबिशों के बावजूद आरोपी लगातार ठिकाने बदलता रहा। अंततः रेवदर थाने की विशेष टीम ने आरोपी को जामनगर (गुजरात) से 13 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस में थानाधिकारी सीताराम निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी रेवदर, प्रकाश कुमार – सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना रेवदर, भजनलाल कांस्टेबल पुलिस थाना रेवदर, बलदेवराम कांस्टेबल पुलिस थाना रेवदर, गोकुलसिंह कांस्टेबल पुलिस थाना रेवदर का सहयोग रहा।
रिपोर्ट- रमेश माली
