
रेवदर (Revedar) भारतीय जनता पार्टी रेवदर मंडल द्वारा आज आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित के सानिध्य में तथा मंडल अध्यक्ष हरीश लोहार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मदन सिंह ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर प्रकाश डालते हुए कहा: “देश तभी आत्मनिर्भर बनेगा जब गांव, किसान, युवा और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगे। हमें स्थानीय उत्पादों को अपनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाना है।” इस अवसर पर जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित ने कहा: “आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। भाजपा कार्यकर्ता अपने परिश्रम और समर्पण से इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें। जिला मंत्री अमराराम मेघवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा “हमें आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान को गांव-गांव तक ले जाकर प्रत्येक नागरिक में स्वावलंबन की भावना जगानी चाहिए।” इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अनिल वैष्णव, सह संयोजक अशोक माली (राजगढ़) एवं मालाराम चौधरी (मालवा) रहे, जिनके कुशल संचालन में कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला प्रमुख अनीता बाकोलिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता आत्माराम वैष्णव, मंडल महामंत्री दशरथ सोनी, रावताराम चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर घांची, सुरेश पुरोहित, मंडल मंत्री नरेश लोहार, दीपाराम देवासी, जिला संयोजक सांस्कृतिक पर्यटन प्रकोष्ठ जोराराम कोली, पूरन राव,लक्ष्मण चौधरी, लक्ष्मण सिंह करोटी, रमेश कोली सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को रेवदर मंडल के प्रत्येक गांव तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।
रिपोर्ट – रमेश माली