
आबू पर्वत (Mount Abu) गुरूवार 2 अक्टूबर। आर्य समाज की स्थापना के 150 वे वर्ष तथा स्मृति शेष, स्वामी धर्मानन्द सरस्वती की 88 वीं जन्मतिथि के अवसर पर स्वामी जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए सात एकड़ भूमि पर आर्ष गुरूकुल महाविद्यालय आबू पर्वत के नूतन प्रकल्प” स्वामी धर्मानन्द विद्यापीठ” का शिलान्यास गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के कर कमलों से रविवार 5 अक्टूबर को प्रातः 11.53 बजे आर्य जगत के विख्यात संन्यासियों, विद्वानों, राजनेताओं, सद्गृहस्थियों एवं ब्रह्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
गुरूकुल कुलपति स्वामी ओमानन्द जी महाराज ने बताया कि दो दिवसीय समारोह दिनांक 4- 5 अक्टूबर 2025 शनिवार, रविवार को होगा, जिसमें सामवेद पारायण महायज्ञ, वेदोपदेश, भजन, सत्संग, विद्वत्-सम्मान तथा ब्रह्मचारियों के शास्त्रार्थ, व्याख्यान, व्यायाम प्रदर्शन, नाटिका आदि अनेक कार्यक्रम आयोजित होगे। उसमें आर्य जगत के विख्यात संन्यासी वानप्रस्थी राजनैता सद्गृहस्थ और देशभर के स्वामीजी के सेकंडों शिष्य आयेगे।
संन्त सनिध्य पूज्य संन्यासीगण
स्वामी प्रणवानन्द महाराज , नई दिल्ली, स्वामी विदेह योगी कुरूक्षेत्र, स्वामी महाचैतन्य महाराज हरिद्वार, महन्त दयाराम महाराज, शिकारपुरा, महन्त प्रतापपुरी महाराज विधायक पोकरण, महन्त हृदयशरण महाराज गिरवर, महन्त तीर्थगिरि महाराज मण्डवारिया, महन्त नरसिंहदास महाराज देलवाडा आदि। आमन्त्रित राजनेता मदन राठौड, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा एवं राज्यसभा सांसद, सतीश पूनिया, प्रदेश प्रभारी, हरियाणा भाजपा, दामोदर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं लोकसभा सांसद, भीलवाडा, घनश्याम तिवाडी, राज्यसभा सांसद, जयपुर, अपने चुन्नीलाल गरासिया, राज्यसभा सांसद उदयपुर, रजनी भाई पटेल प्रदेश महामंत्री भाजपा गुजरात, महेश भाई पटेल, प्रदेश अध्यक्ष, सहकार भारती, गुजरात, बाबुभाई जेबलिया, राष्ट्रीय महामंत्री, किसान मोर्चा भाजपा, लुम्बाराम चौधरी, लोकसभा सांसद सिरोही, समाराम गरासिया, विधायक, आबू पिण्डवाडा,मोतीराम जी कोली, विधायक रेवदर, रतन देवासी, विधायक रानीवाडा, आर्यनेता, विद्वान् एवं सद्गृहस्थ सुरेशचन्द्र आर्य, प्रधान, सार्वदेशिक सभा, नई दिल्ली, सुरेन्द्र कुमार आर्य, जे.बी.एम. ग्रुप, गुरूग्राम, धर्मपाल अग्रवाल, टी. सी. आई. ग्रुप, गुरूग्राम, डॉ. सुरेन्द्र कुमार, पूर्व कुलपति, गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय, हरिद्वार, डॉ. योगानन्द शास्त्री नई दिल्ली, डॉ. राजेन्द्र विद्यालंकार कुरूक्षेत्र, दीनदयाल गुप्ता, प्रधान, आर्य प्रतिनिधि सभा बंगाल, जयन्तीलाल सिंघवी कर्णावती, ओममुनि , प्रधान, कन्हैयालाल आर्य मंत्री, परोपकारिणी सभा अजमेर, विजयसिंह भाटी जोधपुर, जयसिंह गहलोत, प्रधान, जीववर्धन शास्त्री, मंत्री राजस्थान आर्य प्रतिनिधि सभा जयपुर, डॉ. रामनारायण शास्त्री प्रोफेसर सिरोही कॉलेज, आचार्य दिनेश कुमार रोजड, आचार्य धनञ्जय , गुरूकुकूल पोन्धा, पंडित नरेशदत्त आर्य मुनि, भजनोपदेशक, पंडित केशवदेव आर्य भजनोपदेशक।
प्रतिदिन के कार्यक्रम
प्रातः 6.30 से 8.30 तक संध्या एवं यज्ञ । ब्रह्मा : डॉ. रामनारायण शास्त्री, पुरोहित : प्रो.अभिमन्यु शास्त्री, कीर्तिचन्द्र शास्त्री, लाभेन्द्र शास्त्री। 9 से 12 तक भजन एवं उपदेश, 12 से 2 तक भोजन, 2 से 5 तक भजन एवं उपदेश। सांयकाल 5 से 6 : यज्ञ एवं संध्या, 6 से 7 : भोजन।
विशेष कार्यक्रम
आर्य समाज का सार्द्ध शति समारोह 4 अक्टूबर प्रातः 9 से 12 बजे विद्वत् सम्मान समारोह, दोपहर 2 से 5 बजे तक शिलान्यास, 5 अक्टूबर प्रातः 9 से 12 बजे तक, ब्रहाचारियों व्यायाम प्रदर्शन सायं 4 से 6 बजे तक।
भामाशाहो के सहयोग से प्रकल्प
स्मृतिशेष गणेशमल सोनी परिवार आबूरोड के आर्थिक सौजन्य से सामवेद पारायण महायज्ञ का आयोजन। स्मृति शेष ओटीबाई धर्मपत्नी भीष्मदेव वानप्रस्थी दोनो की स्मृति में पूज्य स्वामी प्रणवानन्द सरस्वती, दिल्ली और पंडित केशवदेव शर्मा, भजनोपदेशक, सुमेरपुर का सम्मान। स्मृति शेष चन्द्रकान्ता धर्मपत्नी रामकिशन चुग्ध (ऋषिकेश) दोनों की पुण्य स्मृति में सूरज प्रकाश चुग्ध के सौजन्य से पंडित रामस्वरूप रक्षक, अजमेर का तथा स्मृति शेष भगवानीदेवी चुग्ध एवं जामाता स्मृतिशेष सुभाष वर्मानी की पुण्य स्मृति में परिवार द्वारा पंडित नरेशदत्त आर्य मुनि का सम्मान किया जायेगा। खाद्य सामग्री एवं कम्बल वितरण स्मृति शेष गोविन्दराम गुप्ता फरीदाबाद की स्मृति में गुप्ता परिवार की ओर से जरूरतमंद 253 विधवा वनवासी महिलाओं को अन्नदान (दाल, चावल, गुड, चीनी, तेल प्रत्येक को पांच किलो) तथा स्मृति शेष नारायणलाल सोनी की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वसन्तीदेवी सोनी आबूरोड द्वारा सभी को कम्बल वितरित किये जायेंगे। कार्यक्रम की तैयारी और व्यवस्था को लेकर गुरुकुल आबू पर्वत के स्वामी ओमानन्द सरस्वती, के नैतृत्व में डॉ. कमलेश कुमार शास्त्री, रामेश्वर जसमतियां, सत्यनारायण जूईवाला, भागीरथ आर्य, किशनलाल गहलोत, हरिभाई आर्य, दुर्गा प्रसाद गोयल, प्रभु भाई वेलाणी, वेदप्रकाश गुप्ता एवं गुरूकुल के कार्यकर्ता तैयारीयों में जुटे हैं।
रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य
