
राजसमंद (Rajsamand) कनिष्ठ वर्ग में गांधी सेवा सदन से राजवीर खत्री एवं अक्षत सिंह सिसोदिया तथा वरिष्ठ वर्ग में आलोक स्कूल के यश्विनी सोनी एवं चार्वी शर्मा विजेता रहे। भारत विकास परिषद् द्वारा शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता 100 फीट रोड स्थित देव हेरिटेज वाटिका में 22 सितम्बर, सोमवार को संपन्न हुई। शाखा अध्यक्ष महेंद्र कोठारी ने बताया की इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण के रूप में शहर के विभिन्न विद्यालयों में विगत माह “भारत को जानो” नामक पुस्तक पर आधारित लिखित प्रतियोगिता कनिष्ठ और वरिष्ठ दो वर्गों में आयोजित की गई थी जिसमे कुल 3510 विद्यार्थीयों ने भाग लिया था। इस लिखित प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से दोनों वर्गों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दो-दो प्रतिभागियों को शाखा स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया गया। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग से 20 विद्यालयों के कुल 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रकल्प प्रमुख जितेन्द्र लड्ढा ने बताया की भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की छवि के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं वन्दे मातरम गायन के साथ प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता में कुल 8 विभिन्न चरणों में भारत देश से जुड़े अनेक विषयों जैसे खेल, संस्कृति, विरासत, पर्यटन, राजनीती, भूगोल, इतिहास, देश-विदेश, स्थानीय विषयों से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे गए, जिसमे कुछ चरणों में ऋणात्मक मूल्याङ्कन, बोनस अंक, ऑडियो वीडियो राउंड, चित्र पहचानों, आवाज पहचानो, बजर राउंड, ऑडियंस पोल, हेल्पलाइन आदि विभिन्न आयामों के माध्यम से प्रतियोगिता बहुत ही रोमांचक मोड़ लेती रही। कुछ चरणों में तो प्रतिभागियों ने मात्र कुछ माइक्रो सेकेंड्स के अंतर से ही बजर दबा कर बढ़त हासिल की। प्रतियोगिता KBC के तर्ज पर पूरी तरह डिजिटल बजर एवं स्मार्ट फोन का उपयोग करते हुवे आयोजित की गयी। जिसके अनुभव को लेकर सभी आगंतुकों एवं प्रतिभागियों ने बहुत सराहना की। प्रकल्प प्रमुख जितेन्द्र लड्ढा ने बताया की प्रतियोगिता के परिणाम के रूप में कनिष्ठ वर्ग में गांधी सेवा सदन से राजवीर खत्री एवं अक्षत सिंह सिसोदिया तथा वरिष्ठ वर्ग में आलोक स्कुल के यश्विनी एवं चार्वी शर्मा ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर विजय हासिल की एवं प्रान्त स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में स्थान सुनिश्चित किया। ज्ञात हो कि कनिष्ठ वर्ग में गांधी सेवा सदन के ही अक्षत सिंह सिसोदिया ने विगत वर्ष भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अब वर्गशः ये दोनों दल प्रान्त स्तर पर आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगिता में अपने विद्यालय एवं राजसमन्द शाखा का प्रतिनिधित्व करेंगे। शाखा सचिव सुरेन्द्र जैन ने बताया की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का सञ्चालन जितेन्द्र लड्ढा, तकनीकी सहायक पंकज अग्रवाल एवं आदित्य व्यास ने किया। कार्यक्रम में बालकों के उत्साहवर्धन हेतु परिषद् के पदाधिकारियों के साथ ही कमल किशोर व्यास, महिला संयोजिका सुमन सामसुखा, भगवती प्रसाद अजमेरा, सुनील लखोटिया, सुभाष पालीवाल, सुधीर व्यास, नीरज खाब्या, संजय सामसुखा, सुमन बडोला, पूजा बंग, नीतू पालीवाल, सोनिया बंग, स्नेहलता कोठारी, पुष्पा तापडिया, बिंदु चोर्डिया, निरुपमा धारीवाल, पूजा झंवर, सपना जैन, स्नेहलता नुवाल, स्नेहा झंवर, रीतू गोयल, चंदा देवपुरा, प्रिया सामसुखा आदि परिषद् सदस्यों के साथ ही अनेक अभिभावक एवं प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे। लगभग 5 घंटे चली प्रतियोगिता के अंत में शाखा सचिव सुरेन्द्र जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत