
राजसमंद (Rajsamand) जिले के लवाणा, कांकरोली में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले की 25 टीमों में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि राष्ट्रीय खिलाडी एवं हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड के भूतपूर्व खिलाड़ी अमित राव, खेल प्रशिक्षक एवं कोच के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के द्वारा प्राप्त हुई। इस अवसर पर अमित राव को जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल दल प्रशिक्षक से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के एन. सी. सी. कैडेट्स ने 2 राज. आर. एंड वी. एन. सी. सी. रेजिमेंट द्वारा आयोजित CATC-XI शिविर में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया। कैडेट्स ने सांस्कृतिक, खेलकूद और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समूह गान में अवस्तिका, दीक्षा, खुशी, नंदिनी, अनुष्का और सुरभि की टीम ने रजत पदक अर्जित किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इसी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया, एकल नृत्य में अवस्तिका चौहान ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दीक्षा, अनुष्का और पनाक्ष ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एकल गान प्रतियोगिता में नंदिनी सोनी ने कांस्य पदक जीता। विद्यालय के लिए विशेष गर्व की उपलब्धि यह रही कि खुशी चौधरी का चयन गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए हुआ। प्रधानाचार्या साधना चौहान ने विद्यार्थियों की इस सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही उन्होंने शारीरिक शिक्षक अमित राव एवं एन. सी. सी. ए. एन. ओ. अर्जुन सिंह राठौड़ को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन की बधाई देते हुए सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता कैडेट्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त की।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
