
भीलवाड़ा (Bhilwara) सिन्धी एम्पलाईज वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में सिन्धी राजपत्रित अधिकारियों का सम्मान समारोह हुआ। स्थानीय संत कंवरराम धर्मशाला सिन्धु नगर में हुए इस आयोजन में मुख्य अतिथि महंत गणेशदास गोविन्दधाम द्वारा अधिकारियों का सम्मान किया गया। अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, श्रीफल, शॉल, माला भेंट कर सम्मानित किया किया गया। राजपत्रित अधिकारी डॉ. वीरभान चंचलानी, डॉ. अशोक खटवानी, डॉ. रोहित सचदेवा, डॉ. आशा दत्ता, डॉ. गिरिश दत्ता, ज्योति थदानी, सुनीता नानकानी, द्रोपदी सिन्धी, पवन नानकानी, जितेन्द्र गुरनानी, अशोक दांदवानी का सम्मान किया गया। अध्यक्ष अम्बालाल नानकानी ने सोसायटी की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समारोह में सोसायटी के सदस्यों की बहुउद्धेश्यीय डायरेक्ट्री का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में महंत स्वामी गणेशदास जी का खेमचंद कंजानी, हीरालाल गुरनानी ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। ईश्वर आसनानी ने बताया कि सोसायटी के विविध प्रकल्पो की कड़ी में सम्मान समारोह व डायरेक्ट्री विमोचन का कार्यक्रम किया गया है। संस्था सदस्यो द्वारा चुनाव करा नवीन कार्यकारिणी बनाये जाने पर भी विचार विमर्श किया गया। सदस्य सुगना कलवानी, सुरेशचंद्र रामनानी, धमेन्द्र खटवानी ने भजन व कविताये प्रस्तुत कर समां बांधा। इस अवसर पर महंत स्वामी गणेशदास ने सम्मानित अधिकारियों व सोसायटी के सदस्यो को आशीर्वचनो में सदैव उत्तरोत्तर प्रगति करते रहने की बात कही और कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चो को भी राजकीय सेवा में आने की प्रेरणा मिलेगी।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल
