Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » Short News » Rajsamand : संस्कारहीनता की जड़ माता-पिता की लापरवाही: Swami Ramdayal

Short Newsराजस्थानसमाचार

Rajsamand : संस्कारहीनता की जड़ माता-पिता की लापरवाही: Swami Ramdayal

Jagruk Times
Last updated: September 15, 2025 5:38 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2025 09 15 at 5
WhatsApp Image 2025 09 15 at 5
Rajsamand : संस्कारहीनता की जड़ माता-पिता की लापरवाही: स्वामी रामदयाल

राजसमंद (Rajsamand) रामस्नेही संप्रदाय की प्रधान पीठ शाहपुरा के पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी रामदयाल (Swami Ramdayal) ने कहा कि व्यक्ति सद्विचारों वाला, अचंचल हो और उसकी पत्नी पतिव्रता नारी हो, उनके यहां संस्कारी और शीलवान संतान होती है। वे कस्बे के माहेश्वरी सेवा सदन में चातुर्मास के तहत सोमवार को प्रातःकालीन प्रवचन में श्रद्धालुओं को उद्बोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे सभ्य और सुसंस्कृत परिवार में होने वाली संतान शीलवान, चरित्रवान और कामांजय होती है, उनका मन चंचल नहीं होता है। उन्होंने कहा कि हमारे क्रिया-कलापों से बहुत संस्कार पड़ते हैं। हम ग्रहस्थाश्रम में हैं इसका मतलब यह नहीं है कि हम कुछ भी करें। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण पवित्रता और धर्म संस्कृति का पालन करते हुए जीवन जीना चाहिए। उन्होंने सप्ताह के सात वार पर चर्चा करते हुए कहा कि आज के समय में सप्ताह के 7 दिनों में आने वाला बुधवार जैसे कहीं गायब हो गया है। उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि आप कहेंगे बुधवार तो आता है तो मैं प्रश्न करता हूं कि बुधवार तो बुद्धि का वार है तो आज के समय में व्यक्ति बुद्धि से कहां काम कर रहा है। अगर व्यक्ति बुद्धि और विवेक से काम करे तो उसका घर स्वर्ग ना बन जाए। उन्होंने कहा कि अगर पति समझदार है तो मकान अच्छा होगा, लेकिन अगर पत्नी समझदार है तो घर अच्छा बनेगा और अगर बच्चे समझदार हैं तो घर स्वर्ग बनेगा, वहीं, अगर मां-बाप भी साथ हैं तो वह परिवार सदैव सुखी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस बुद्धि के द्वारा व्यक्ति स्वयं को तुच्छ और दूसरे को उच्च समझे तो व्यक्ति की समझदारी है। लेकिन, आज के समय में ऐसा होता कहां है व्यक्ति स्वयं को ही सब कुछ समझता है, स्वयं को ही उच्च समझता है। आज का पढ़ा लिखा इंसान भी धर्म को तुच्छ मानता है, यही आज के व्यक्ति की नादानी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब संतान के कारनामे सामने आते हैं, तब मां-बाप रोते हैं कहते हैं कि हमारा क्या दोष है। लेकिन, मां-बाप का दोष यह है कि हमने बच्चों को संस्कार नहीं दिए और लाड प्यार में हमने उन्हें बिगाड़ दिया। हमने अपमान करना सिखाया, हमने धर्म निंदा करना सिखाया, हमने देशभक्ति का पाठ नहीं। हमने दूसरे का अपमान करना और स्वार्थ का पाठ बच्चों को पढ़ाया तो अब बच्चे हमारी बात नहीं मानते तो इसमें किसी और की गलती कहां है, दोषी तो मां-बाप स्वयं है। उन्होंने कहा कि तुम्हारी बात मानकर के तुम्हारे बच्चे उंगली पकड़ के पिक्चर में गए और तुम्हारे कहने पर घर में टीवी के सामने नाचे हैं। तुमने बच्चों को नाचना सिखाया है और आज जब बच्चे रंगरेलियां करते हैं तो तुम करम फोड़ कर रोते हो और दूसरों को दोष देते हो, जबकि गलती तुम्हारी खुद की है। उन्होंने कहा कि भारत की नारी केवल बच्चे पैदा करने के लिए नहीं है, नारी जीजाबाई की तरह अपने बच्चों में राम और राष्ट्रभक्ति भरने वाली होनी चाहिए।

- Advertisement -

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

TAGGED:hindi newsnews in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article WhatsApp Image 2025 09 15 at 1 1 Rajsamand : संपर्क पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा, तय समय में निस्तारण के निर्देश
Next Article WhatsApp Image 2025 09 15 at 5 1 Raniwara में महालक्ष्मी पाटो उत्सव: भक्ति, भजन और गरबा से गूंजा मंदिर प्रांगण
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000291459
Barmer : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291455
Jaisalmer : ईट राईट इंडिया अभियान अंतर्गत मोटे अनाज श्री अन्न के व्यापक प्रचार के संबंध में जिला मुख्यालय पर जन जागरूकता रैली आयोजित
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291446
Barmer : वेलेंटाइन डे पर सोमेश्वर शर्मा ने दिया सनातन संस्कृति का संदेश
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291443
Bhilwara: श्री महेश शिक्षा सदन में माइंड एंड सोल एक्सपो 2026 साइंस एग्ज़ीबिशन एवं महाशिवरात्रि उत्सव का भव्य आयोजन
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291436
Bhilwara: स्व. शिवचरण माथुर का जीवन संघर्ष, सेवा और सिद्धांतों की मिसाल है: शिवराम जीपी खटीक
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291431
Rajsamand : 7,280 करोड़ की REPM योजना के अंतर्गत राजसमंद में रेयर अर्थ मैग्नेट्स निर्माण इकाई की दिशा में ठोस पहल
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291422 1
Bhilwara : सेवा और संवेदना की मिसाल, ट्रांसपोर्ट नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच व दवा वितरण
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291413
Rajsamand : केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को कॉफी-टेबल बुक भेंट
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291410 1
Rajsamand : मेहन्दूरिया द्वारा आयोजित सातवाँ रक्तदान शिविर मे हुआ 803 युनिट रक्तदान
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291402 1
Rajsamand: केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पहुंचे कुंभलगढ़
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?