
भीलवाड़ा (Bhilwara) जिला स्तरीय बैंच प्रेस पावर लिफ्टिंग में प्रतियोगिता स्थानीय सिन्धु भवन भीलवाडा में आयोजित हुई जिसमें सब जूनियर बालिका वर्ग में जोहयाना, वेदिका झॉ, मेघा धोबी, निखित अन्जुम, मनीषा माली, बुशारा पठान प्रथम रही इसी तरह जूनियर महिला वर्ग में प्रिया कोली, प्रियंका बसीटा, मुस्कान वैष्णव, गितिका विश्नोई, मुस्कान मन्सूरी, कशिश सेन प्रथम रही, सीनियर महिला वर्ग में साईन, गितिका, पारस सिसोदिया, कृष्णा शाहु, मिनाक्षी, हर्षिता शर्मा, रेखा साहू प्रथम रही सब जूनियर बालक वर्ग में देवराज सेन, दुर्गेश बसीटा, लखन जोशी, चिनमय फतहपुरिया, अरविंद, सुनील सुखवाल, आकाश तिलवानी, वीर मेहता, प्रथम रहे जूनियर पुरूष वर्ग में अर्जुन सौंलकी, संदीप धोबी, विजय बंजारा, पवन सोनी, दीपक माली, किर्तन सोनी, सोनू खटीक, अजीत सिंह प्रथम रहे, सीनियर पुरूष वर्ग में अर्जुन सौंलकी, मनीष खटीक, आशुतोष पाण्डे, शुभम लक्षकार, प्रकाश मेवाडा, कार्तिक दाधीच,पवन गुप्ता प्रथम रहे, मास्टर पुरूष वर्ग में मो.इमरान लुहार, प्रहलाद चावला, दीपक पारीक, विनोद जोशी, वीरेन्द्र शर्मा, वहीद खान प्रथम रहे। आयोजक सचिव एमपीसिंह ने बताया कि उक्त चयनित सभी खिलाडी कोटा में 18-19 सितम्बर को आयोजित होने वाली ब्रेन्चप्रेस पावर लिफिटींग राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर भीलवाडा का गौरव बढायेगें।
रिपोर्ट – पंकज पोरवाल