
Barmer। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर द्वारा डा. श्यामप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस एवं आपातकाल के काले अध्याय के 50वें वर्ष निमित जिला स्तरीय समाहरो का आयोजन हुआ। भाजपा जिला प्रवक्ता रमेशसिंह इन्दा ने बताया कि आपातकाल के काले अध्याय के 50 वे वर्ष निमित कार्यक्रम को बुधवार (25 जून 2025) को दोपहर 4 बजे कार्यक्रम स्थल श्री अग्रवाल पंचायत भवन हाई स्कूल के सामने बाड़मेर में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजस्थान धरोवर प्राधिकरण अध्यक्ष औंकारसिंह लखावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अंनतराम विशनोई की अध्यक्षता में व पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा, बालाराम मूढ़, दीपक कड़वासरा व लोकतंत्र सेनानी रिखबदास बोथरा के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का श्रीफल व शोल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम सयोजक रणवीरसिंह भादू ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानीयो का सम्मान किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अंनतराम विशनोई ने कार्यक्रम की रूप रेखा रखी। विशनोई ने कहा कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र सेनानियो का सम्मान कार्यक्रम रखा है। इन्होंने उस समय आपातकाल में देश के लिए जेल गए थे। इनका सम्मान जरूरी है। मुख्य वक्ता ओंकारसिंह लखावत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गाँधी ने देश मे एक साथ आपातकाल लागू किया व देश के लोकतंत्र सेनानियो को जबरदस्ती जेल भेजा। जेल में उनके साथ बहुत यातनाएं दी। वो दिन काला दिन था। आपातकाल के बाद जब चुनाव हुए तब जनता ने पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गाँधी को हरा दिया।
लोकतंत्र सेनानी रिखबदास बोथरा ने उस समय की आपबीती सुनाई की उस वक्त की सरकार ने हमारे साथ बहुत यातनाएं दी। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जिला महामंत्री रणवीरसिंह भादू व जिला उपाध्यक्ष रमेश शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी स्व पुखराज गुप्ता की पत्नी अयोध्या देवी, रतनलाल बोहरा, गोविन्द खत्री,चेलाराम सिंधी, करण सिंह, बाबूलाल, पारसमल सोनी, चतुर्भुज खत्री, वासुदेव व्यास,अशोक गीग्गल, दाऊलाल मुंदड़ा, पेशुमल सिंधी सहित इनका सम्मान किया। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री मुस्कान मेघवाल, पुरखाराम मांजू, महावीरसिंह चुली, कालू जांगिड, ईश्वर राइका, गंगाविशन अग्रवाल, दमाराम माली, वीरसिंह भाटी, बाबुदान चारण सहित कई उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल