Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » पाली » Pali: ठेकेदार संघ ने जताया विरोध, सरकार से मांगा तत्काल समाधान

पालीराजस्थानसमाचार

Pali: ठेकेदार संघ ने जताया विरोध, सरकार से मांगा तत्काल समाधान

Jagruk Times
Last updated: June 25, 2025 12:25 pm
Jagruk Times
Share
3 Min Read
Pali: ठेकेदार संघ ने जताया विरोध, सरकार से मांगा तत्काल समाधान
WhatsApp Image 2025 06 24 at 13 6
Pali: ठेकेदार संघ ने जताया विरोध, सरकार से मांगा तत्काल समाधान

Pali: राजस्थान राज्य में ठेकेदारों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को पाली में ठेकेदार संघ की ओर से जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश के संवेदक काफी समय से नीतिगत अस्थिरता, समय पर भुगतान न होने, और विभागीय अनियमितताओं जैसी गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन कारणों से राज्य में निर्माण कार्यों की गति भी प्रभावित हो रही है।

- Advertisement -

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार और संवेदकों के बीच कई बार वार्ताएं हो चुकी हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। अब प्रदेश के सभी ठेकेदार संगठनों ने मिलकर 11 जून से सभी सरकारी निर्माण कार्यों की निविदाओं का सामूहिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मनमाने नियम, समय विस्तार के मामलों में निर्णय में देरी, पूर्व की नीति SOP का पालन न होना, GST भुगतान में भेदभाव, और पंजीयन प्रणाली में अव्यवस्था के चलते संवेदकों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। साथ ही विभागों द्वारा गुणवत्ता जांच के बाद भी पूरा भुगतान नहीं किया जाता, जिससे संवेदकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि कार्य की एवज में किए गए भुगतान में विलंब पर संवेदकों को ब्याज मिले, जिस प्रकार सरकार स्वयं टैक्स वसूली में ब्याज लागू करती है। बीएसआर की दरें बाजार के अनुरूप तय की जाएं ताकि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और कोई वर्ग आर्थिक रूप से हानि न उठाए। साथ ही, यह भी आग्रह किया गया कि माइनिंग विभाग में रॉयल्टी से संबंधित प्रक्रिया को सरल बनाया जाए और विभागीय स्तर पर ही रॉयल्टी जमा कराई जाए जिससे ठेकेदारों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना न करना पड़े।

ठेकेदार संघ का यह भी कहना है कि प्रदेश के कई जिलों में भौगोलिक परिस्थितियां अलग-अलग हैं, इसलिए ट्रांसपोर्टेशन का अतिरिक्त भुगतान बीएसआर में शामिल किया जाए। इसी के साथ पैकेज सिस्टम को खत्म कर छोटे कार्यों की अलग-अलग निविदाएं जारी की जाएं ताकि हर श्रेणी के संवेदकों को समान अवसर मिल सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पाली ठेकेदार संघ के अध्यक्ष राजेश भंसाली, उपाध्यक्ष पुखराज मालवीय, सचिव राकेश लिम्बा, कोषाध्यक्ष सचिन कुमावत, साबीर हुसैन, गोविंदसिंह, कुंदनसिंह, शरीफ खान, आखिफ खान, उत्तम भंसाली, रतनलाल, नूरदीन, पंकज शर्मा, चंदन बाहेती, सुरेश कुमावत सहित कई संवेदक मौजूद रहे।

संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार संवेदकों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं करती, तब तक प्रदेश में सरकारी निर्माण कार्यों की निविदाओं का बहिष्कार जारी रहेगा।

रिपोर्ट – रविन्द्र सोनी

TAGGED:hindi newsnews in hindiPali Newspali news in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article IAS Arun Kumar Hasija ने देवदर्शन कर संभाला Rajsamand कलेक्टर का पदभार Rajsamand: नए जिला कलेक्टर ने पदभार ग्रहण करने से पूर्व किए श्रीनाथजी के दर्शन
Next Article IAS Arun Kumar Hasija ने देवदर्शन कर संभाला Rajsamand कलेक्टर का पदभार IAS Arun Kumar Hasija ने देवदर्शन कर संभाला Rajsamand कलेक्टर का पदभार
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000291459
Barmer : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291455
Jaisalmer : ईट राईट इंडिया अभियान अंतर्गत मोटे अनाज श्री अन्न के व्यापक प्रचार के संबंध में जिला मुख्यालय पर जन जागरूकता रैली आयोजित
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291446
Barmer : वेलेंटाइन डे पर सोमेश्वर शर्मा ने दिया सनातन संस्कृति का संदेश
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291443
Bhilwara: श्री महेश शिक्षा सदन में माइंड एंड सोल एक्सपो 2026 साइंस एग्ज़ीबिशन एवं महाशिवरात्रि उत्सव का भव्य आयोजन
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291436
Bhilwara: स्व. शिवचरण माथुर का जीवन संघर्ष, सेवा और सिद्धांतों की मिसाल है: शिवराम जीपी खटीक
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291431
Rajsamand : 7,280 करोड़ की REPM योजना के अंतर्गत राजसमंद में रेयर अर्थ मैग्नेट्स निर्माण इकाई की दिशा में ठोस पहल
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291422 1
Bhilwara : सेवा और संवेदना की मिसाल, ट्रांसपोर्ट नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच व दवा वितरण
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291413
Rajsamand : केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को कॉफी-टेबल बुक भेंट
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291410 1
Rajsamand : मेहन्दूरिया द्वारा आयोजित सातवाँ रक्तदान शिविर मे हुआ 803 युनिट रक्तदान
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291402 1
Rajsamand: केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पहुंचे कुंभलगढ़
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?