
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2025) का राज्य स्तरीय समारोह पर्यटन मानचित्र मे लोकप्रिय खुहड़ी के रेतीले धोरो पर आयोजित हुआ। शहर से करीब 45 किमी दूर खुहड़ी के धोरों पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) के साथ सैकड़ों लोगों ने योग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को योग कर निरोग रहने का संदेश दिया। साथ ही फिट रहने का संकल्प भी दिलाया।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) June 21, 2025
इस दौरान जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पोकरण विधायक महंत प्रतापपूरी, जिला प्रमुख प्रतापसिंह, कलेक्टर प्रतापसिंह सहित आर्मी, एयरफोर्स व सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे खुहड़ी के रेतीले टीलों पर मौजूद रहे। इससे पहले शुक्रवार (20 जून, 2025) की रात को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी जैसलमेर की 2 दिवसीय यात्रा पर प्राचीन गड़ीसर तालाब पर पूजा अर्चना की। उन्होंने विधि विधान से पवित्र गड़ीसर तालाब की पूजा अर्चना व मंगल गंगा आरती की।
राजस्थान को जल संपन्न राज्य बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु संचालित 'वंदे गंगा' जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत आज जैसलमेर स्थित गड़ीसर सरोवर में पूजन एवं संध्या आरती की तथा प्रभु से इस अभियान की सफलता एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।… pic.twitter.com/qn6nc7ELT9
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) June 20, 2025
निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री शर्मा शनिवार (21 जून, 2025) को सुबह 5.45 बजे सर्किट हाऊस जैसलमेर से रवाना होकर हेलीपेड पुलिस लाईन पहुंचें। हेलीपेड पुलिस लाईन से रवाना हो कर खुहड़ी सैण्ड्यून्श पहुंचें। खुहड़ी सैण्ड्यून्श में मुख्यमंत्री ने सुबह 7 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर योग किया। इस दौरान जयपुर से आए योग प्रशिक्षकों ने सभी को योग करवाया और योग की विभिन्न क्रियाएं करवाई।
21 जून को खुहड़ी से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भारत-पाक बॉर्डर स्थित तनोट माता मंदिर के लिए रवाना हुए। तनोट माता मंदिर में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद तनोट माता मंदिर में मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना एवं आरती की। इसके बाद उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। इसके बाद व सर्किट हाउस पहुंचें और वहां जनसुनवाई की। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे विशेष विमान से जयपुर लौट गये।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा