
सिरोही। तेलंगाना (Telangana) भाजपा (Bjp) के संगठन महामंत्री एवं पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर (Chandrashekhar) बुधवार को सिरोही (Sirohi) पहुंचे। उन्होंने यहां पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी के शांतिनगर स्थित निवास पर पहुंचकर कुछ समय विश्राम किया और भोजन प्रसादी ग्रहण किया। इसके बाद वे जालौर के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर सांसद लुंबाराम चौधरी, वरिष्ठ नेता राजेंद्र गहलोत, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी सहित जिले के कई पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इससे पूर्व उदयपुर से आगमन के दौरान सिरोही जिला सीमा पर मोरस टोल नाके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं चंद्रशेखर का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सांसद लुंबाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, विधायक समाराम गरासिया, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने पुष्पमालाओं, साफा, शॉल और दुपट्टा पहनाकर दोनों नेताओं का सम्मान किया।
सिरोही में डॉ. रक्षा भंडारी के निवास पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीमती तारा भंडारी से चंद्रशेखर ने आत्मीय मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर संवाद किया। इसके पश्चात वे आम्बेश्वर के पास स्थित महावीर ऊंट विहार पहुंचे और वहां ऊंटों के संरक्षण केंद्र का अवलोकन किया।
साथ ही साथ इस अवसर पर किसान मोर्चा के गणपतसिंह राठौड़, जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, नारायण देवासी, ताराराम माली, जितेंद्र प्रजापत, लोकेश खंडेलवाल, अरुण ओझा, संतोष घांची, महिपाल चारण, हार्दिक देवासी, महेंद्र माली, जितेंद्र गर्ग, प्रकाश पटेल, हिम्मत छिपा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: महेश परबत गोस्वामी