
बीते दिन विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है। इस बात की जानकरी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। इसके बाद क्रिकेटर को लेकर कई तरह के अंदाजे लगाए जा रहे थे। कई सारे फैंस का मानना है कि अब जल्द ही विराट और अनुष्का लंदन शिफ्ट होने वाले है। वही अब सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो वृंदावन का है जहां वो प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) से मिलने पहुंचे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में अनुष्का प्रेमानंद जी महाराज से सवाल करती नजर आईं।
ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो किया गया शेयर
प्रेमानंद जी महाराज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है। एक्ट्रेस इस वीडियो में महाराज से सवाल करती दिखी। दोनों ही सेलेब्स इस वीडियो में काफी शांत और उदास नजर आ रहे हैं। वीडियो में महाराज जी विराट और अनुष्का ने पूछते है कि आप खुश हो इस पर विराट जवाब देते हैं , हम ठीक हैं। महाराज का आशीर्वाद लेने के बाद वह बाराह घाट के पास स्थित गौरांगी शरण महाराज से भी मिले, जो प्रेमानंद महाराज के गुरु माने जाते हैं।
फैंस कर रहे हैं जमकर कमेंट
अनुष्का – विराट के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस साल आईपीएल में विराट का शानदार प्रदर्शन भी हमें देखने को मिला। 8 मई को भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते आईपीएल पर रोक लग गई थी। अब यह मैच 17 मई से दोबारा शुरू होगा। विराट ने 11 मैचो में 505 रन बनाए हैं। उनकी लाजवाब बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी भी पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है और प्लेऑफ की रेस में भी सबसे आगे है।