
सोजत रोड (Sojat Road) के फुलाद रोड से गुजर रहे स्टेट हाईवे पर ओवरब्रिज के पास रोड़ पर करीब चार साल से बड़ा खड्डा हो रखा है लेकिन पीडब्ल्यूडी अधिकारी को आमजन के लिए परेशानी का पर्याय बना यह खड्डा नजर नही आ रहा है। सोजत रोड में सोमवार को सुबह पांच बजे बरसात हुई। बारिश का पानी इस मार्ग पर भर गया। हालत यह हो गई की दुपहिया वाहन तो क्या बड़े वाहन के चालक भी इस रोड़ से निकलने से घबराते हैं।पानी का भराव अधिक होने से इंजन मे पानी चला जाता है और वाहन बन्द हो जाना तो आम बात हो गई है।
दुपहिया वाहन चालको की हालत तो और ज्यादा खराब है। दुपहिया वाहन के लिए रास्ता बचा ही नही है। कोई निकलने का प्रयास करे तो नीचे गिरे बिना नही रहता। रोजाना दर्जनों दुपहिया वाहन चालक नीचे गिर कर चोटिल हो रहे है। मगर मार्ग को सही करने की तरफ प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यही हालत मात्र कुछ दूरी पर कृषि मंडी के सामने है जहा बारिश का पानी कीचड़ मे तब्दील हो गया है।वाहनो को कीचड़ के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा ध्यान नही दिये जाने से आमजन मे रोष व्याप्त है। लगता है बड़ा हादसा होने के बाद प्रशासन जागेगा।
रिपोर्ट – बाबूलाल पंवार