
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इंडस्ट्री में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साल 2008 में अनुष्का शर्मा ने बतौर एक्ट्रेस एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रेस ने फिल्मों में कई तरह के किरदार को निभाया है साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फ़िल्में भी दी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कंट्रोवर्सी से कोसो दूर रहने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जिंदगी भी उतनी ही खूबसूरत है। अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) से शादी की है। लेकिन दोनों की मुलाकात कहां हुई और कैसे रिश्ता शादी तक पहुंचा चलिए जानतें हैं।
शैम्पू एड की शूटिंग में हुई थी मुलाकात
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मुलाकात एक शैम्पू एड की शूटिंग में हुई थी। यह किस्सा साल 2013 का है। शूटिंग के दौरान विराट बहुत नर्वस थे जिसकी वजह से उन्होंने अनुष्का की हाइट को लेकर जोक मारा था। लेकिन समय के साथ – साथ दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया। अपनी डेटिंग फेज में दोनों ही सेलेब्स ने अपनी लव लाइफ को छिपा कर रखी थी।
इटली में रचाई शादी
साल 2017 में अनुष्का और विराट कोहली ने इटली में शादी रचाई। यह वेडिंग बहुत प्राइवेट और सीक्रेट रखी गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि शादी के लिए जब केटरर से एक्ट्रेस बात कर रही थी। तब उन्होंने विराट का नाम राहुल बताया था। राहुल नाम से अनुष्का के को स्टार यानी शाहरुख खान का गहरा नाता रह चूका है। कई सारी फिल्मों में किंग खान ने राहुल नाम के लड़के का किरदार निभाया है।
जल्द होंगे लंदन शिफ्ट
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर बीते कई दिनों से ऐसी ख़बरें सामने आ रही थी कि जल्द ही कपल लंदन शिफ्ट होने वाले हैं। हालही में एक्ट्रेस ने बेटे अकाय को लंदन में जन्म दिया था। अकाय के जन्म के बाद से ही सेलेब्स की लंदन शिफ्ट होने की खबरें तेज हो गयी है।